Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 10:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»युवती ने दामोदर नदी में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
    क्राइम

    युवती ने दामोदर नदी में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो जिले के चास के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी की निवासी श्वेता कुमारी ने गुरुवार को फुसरो के दामोदर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह दिल दहलाने वाली घटना दोपहर एक बजे की है. पिता अजय कुमार वर्णवाल और भाई मनीष कुमार वर्णवाल के अनुसार श्वेता कुमारी सुबह 6 बजे अपने घर से स्कूटी लेकर निकल गई. वहीं परिजन सेक्टर 6 स्थित साई मंदिर जाने वाले थे. उन्होंने बताया कि श्वेता की बड़ी बहन की शादी तीन साल पहले दिल्ली में हुई थी और श्वेता उनकी छोटी बेटी थी. परिवार में एक और बेटा मनीष है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि श्वेता कुमारी वहां पहुंची और कुछ देर स्कूटी पर बैठी रही. इसके बाद दामोदर नदी में छलांग लगा दी. लोगों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. कूदने से पहले श्वेता ने पुल पर खड़ी स्कूटी की चाबी छोड़ दी थी.

    शव की तलाश जारी

    बेरमो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. श्वेता कुमारी ने पुल के पास कुछ समय बिताया और फिर अचानक नदी में कूद गई. आसपास के लोगों ने उसे पुल पर चुपचाप बैठा देखा, लेकिन उन्होंने कोई पूछताछ नहीं की.

    पानी अधिक होने के कारण शव की तलाश की जा रही है. अजय कुमार वर्णवाल ने पुलिस को लिखित में घटना की जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नदी में शव की खोज में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.

    अजय कुमार वर्णवाल आत्महत्या घटना की जानकारी। चास दामोदर नदी दिल्ली नदी में कूदने पानी अधिक होने पुल पर स्कूटी छोड़ने पुलिस जांच प्रशासनिक अधिकारी फुसरो बेरमो पुलिस बोकारो मनीष कुमार वर्णवाल वीर कुंवर सिंह कॉलोनी शव की तलाश श्वेता कुमारी साई मंदिर सेक्टर 6
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बोले, भाजपा बनाएगी नया संकल्प पत्र, जनता से मांगा सुझाव
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक, 44 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 31 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.