Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 3:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी, बच्चों की मौत
    झारखंड

    गिरिडीह : महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी, बच्चों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरीडीह: देवरी थाना क्षेत्र में पचीस वर्षीय महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर कुएं में कूद गई. इस घटना में महिला को मामूली चोट आयी है लेकिन उसके दोनों बच्चों की मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई. घटना देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है. इस हादसे के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक देवरी गांव निवासी प्रमोद यादव की पत्नी ममता देवी अपने दो साल के बेटे चीकू कुमार और पांच साल की बेटी सुहानी कुमारी को साथ लेकर घर से बाहर निकली और बच्चों के साथ आत्महत्या करने की नीयत से सिंचाई कूप में छलांग लगा दी.

    महिला के बच्चों को साथ लेकर घर से निकलने की जानकारी होते ही परिजन खोजबीन करने घर से निकले. खोजबीन के दौरान पता चला कि ममता देवी बच्चों को साथ लेकर खेत में बने सिंचाई कूप में कूद गयी है. जिसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर महिला और उसके बच्चों को बाहर निकाला. उसके बाद उन्हें देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां पर चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर एसआई अजय सोय के नेतृत्व में देवरी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने दोनो बच्चों की शव को जब्त कर लिया. फिर, पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने बताया कि महिला के बच्चों को लेकर कुंआ में कूद जाने की घटना में दो बच्चों की मौत हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैद्यनाथ धाम मंदिर में चोरी करने के आरोप में तीन अपराधी गिरफ्तार, एक मोबाइल और दो खाली पर्स बरामद
    Next Article टोकनारायण सिंह की हत्या के मामले का खुलासा, नौ लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में डैम से मिला युवक का श’व, पुलिस जांच में जुटी

    July 30, 2025
    झारखंड

    CCL में डॉ रत्नेश जैन की धाक, एक साथ संभालते है तीन पोस्ट

    July 30, 2025
    कोडरमा

    झारखंड की शमा परवीन को ATS ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त

    July 30, 2025
    Latest Posts

    केले के छिलके के अनोखे फायदे : त्वचा और बालों के लिए वरदान

    July 30, 2025

    इन बैंकों ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस रखने का नियम

    July 30, 2025

    जामताड़ा में डैम से मिला युवक का श’व, पुलिस जांच में जुटी

    July 30, 2025

    CCL में डॉ रत्नेश जैन की धाक, एक साथ संभालते है तीन पोस्ट

    July 30, 2025

    एक्टर राजकुमार राव ने जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर… जानें पूरा मामला

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.