Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : तिरंगा यात्रा में पथराव के बाद जनजीवन सामान्य
    झारखंड

    गिरिडीह : तिरंगा यात्रा में पथराव के बाद जनजीवन सामान्य

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गिरिडीह । गिरिडीह में तिरंगा यात्रा पर हुए पथराव के बाद सोमवार को जनजीवन समान्य रहा। अबतक कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। हर चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसपी सुरेन्द्र कुमार झा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

    गिरिडीह के विधायक व झामुमो नेता सुदीव्य कुमार सोनू ने सोमवार को कहा कि शहर के अमन, चैन और शांति में खलल डालने पर अमादा लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि रविवार की घटना को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक कर अनुसंधान की दिशा की जानकारी प्राप्त की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस मामले पर उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिये हैं।

    विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने शहर की शांति भंग करने का काम किया, वैसे लोग किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन को लगभग 200 की संख्या में मोबाइल फुटेज प्राप्त हुए है और इसी आधार पर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। इससे पहले विधायक ने जिले के आला अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की।

    उल्लेखनीय है कि रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा पर पथराव किया गया था। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए। भीड़ ने दुकानों और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। इसके बाद सभी दुकानें बंद हो गईं थी। मामला बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा था। पथराव के बाद पुलिस ने तिरंगा यात्रा को रोक दिया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : मनरेगा जेई के खिलाफ राशि हड़पने का मामला दर्ज, जांच
    Next Article आज 10 घंटे गुल रहेगी शहर की बिजली, कर लें तैयारी, इन इलाकों में रहेगा प्रभाव

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025

    मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    June 18, 2025

    हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

    June 18, 2025

    पटना में नये SSP कार्तिकेय के शर्मा कल संभालेंगे पदभार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.