Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह जेल अधीक्षक हिमानी को जान से मारने की मिल रही है धमकी, सुरक्षा को लेकर जेल आईजी को लिखा पत्र
    झारखंड

    गिरिडीह जेल अधीक्षक हिमानी को जान से मारने की मिल रही है धमकी, सुरक्षा को लेकर जेल आईजी को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : गिरिडीह जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकियां मिल रही है. बता दें कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय कॉल के साथ-साथ व्हाट्सएप मैसेज भी आ रहे हैं. हिमानी के अनुसार ये कॉल और मैसेज कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के सहयोगी मयंक सिंह द्वारा किए जा रहे हैं, जो इसी केंद्रीय कारा में बंद है. उनके मुताबिक चार दिन पहले जब वे जेल के अंदर दौरे पर थीं, तब अमन ने उन्हें धमकी दी थी. उन्हें जो कॉल आ रहे हैं, उनमें कहा जा रहा है कि जैसा कहा गया है वैसा करो, नहीं तो पिछले कारा अधीक्षक पर जिस तरह से हमला हुआ था, उसी तरह से हमला होगा. हिमानी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जेल आईजी के साथ-साथ डीसी और एसपी को भी दी है. पिछले तीन-चार दिनों से उन्हें अलग-अलग देशों से कॉल आ रहे हैं. कॉल करने वाला खुद को अमन साहू गैंग और बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है. उनसे जेल के अंदर शांति व्यवस्था बढ़ाने को कहा जा रहा है. बता दें कि अमन साहू कुख्यात गैंगस्टर है. जिसे 2019 में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, फिर वह फरार हो गया था. जिसके बाद 2022 में उसे फिर से गिरफ्तार किया गया था. 3 जुलाई को पलामू में गिरफ्तार होने के बाद उसे पलामू से गिरिडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था. जिसके बाद यहां जेलर पर हमला हुआ तो अमन को सिमडेगा और फिर पलामू जेल में शिफ्ट किया गया. इस बार 21 जून को फिर उसे गिरिडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 02 july 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article CID ने झारखंड समेत 18 राज्यों में ठगी करने वाले अपराधी को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.