Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Nov, 2025 ♦ 3:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला उपचुनाव : मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपचुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिला प्रशासन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। को-ऑपरेटिव कॉलेज (Co-operative College) स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों से बातचीत कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दल समय पर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। प्रशासनिक टीम ने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण, वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि प्रत्येक चरण की निगरानी रीयल-टाइम में की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

    सत्यार्थी ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह है कि हर मतदाता बिना किसी भय या दबाव के मतदान कर सके।

    वहीं, एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि जिले के संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस हर स्तर पर सतर्क है और किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान दल सुरक्षित रूप से अपने केंद्रों तक पहुंचेंगे।

    प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं ताकि 11 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मर्यादा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Also Read : BREAKING : नामकुम में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख का अवैध विदेशी शराब जब्त

    administration alert for fair and peaceful polling Ghatsila by-election: Polling teams depart घाटशिला उपचुनाव : मतदान दल रवाना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : नामकुम में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख का अवैध विदेशी शराब जब्त
    Next Article घाटशिला उपचुनाव पर CCTV और वेबकास्टिंग से रहेगी कड़ी नजर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बंदूक की नोक पर धमकाया और फिर लूट लिए ठेकेदार के दस लाख

    November 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार दे रही है निःशुल्क आवासीय कोचिंग, 19 नवंबर तक करें आवेदन

    November 10, 2025
    झारखंड

    कर्ज से परेशान युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली ला’श

    November 10, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर धमकाया और फिर लूट लिए ठेकेदार के दस लाख

    November 10, 2025

    झारखंड सरकार दे रही है निःशुल्क आवासीय कोचिंग, 19 नवंबर तक करें आवेदन

    November 10, 2025

    कर्ज से परेशान युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली ला’श

    November 10, 2025

    घाटशिला उपचुनाव पर CCTV और वेबकास्टिंग से रहेगी कड़ी नजर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    November 10, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

    November 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.