Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 1:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घाटशिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के घाटशिला में उपचुनाव का शंखनाद भले ही आधिकारिक रूप से न हुआ हो, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को टाउन हॉल में विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। इस दौरान झारखंड सरकार के दो मंत्रियों ने पार्टी की पूरी ताकत झोंक दी।

    दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

    शिविर में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपक बिरुआ, सांसद जोबा माझी, विधायक समीर मोहंती, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, लक्ष्मण टुडू, सोमेश चंद्र सोरेन, मोहन कर्मकार, राजू गिरी और जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू समेत कई नेता मौजूद रहे। विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे, जिनमें प्रत्येक बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता शामिल थे।

    दीपक बिरुआ का दावा : कोई नहीं हरा सकता

    मंत्री दीपक बिरुआ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले, घाटशिला में झामुमो की जड़ें हिलाना आसान नहीं। हर बूथ से 500 वोट लाने का संकल्प लें। कोई हमें हरा नहीं सकता। स्व. रामदास सोरेन ने विश्वास और विकास की जो नींव रखी, उसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं, दूसरी ओर कोल्हान के चार पूर्व मुख्यमंत्री। जनता जानती है कि असली विकास किसने किया।

    उपचुनाव स्व. रामदास के सपनों की लड़ाई

    झामुमो नेताओं ने कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि स्व. रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प है। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर जीत की नींव रखने का मंत्र दिया गया।

    कार्यकर्ताओं में जोश

    शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मंत्रियों ने बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह शिविर उपचुनाव में झामुमो की मजबूत दावेदारी का संदेश देता है।

    Also Read : रोज सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे बढ़ाए सेहत

    Ghatsila by-election: JMM blows election bugle ministers energize workers घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोज सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे बढ़ाए सेहत
    Next Article तालाब में डूबने से पिता-बेटे की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025
    चतरा

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025
    Latest Posts

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025

    सूचना अधिकार पर सीसीएल का बड़ा प्रशिक्षण सत्र, 88 प्रतिभागी हुए लाभान्वित

    November 19, 2025

    बोकारो के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करे बीएसएल : डीसी

    November 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.