Jamshedpur : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान CM हेमंत सोरेन ने जनता से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन लोकतंत्र के महापर्व के रूप में बेहद महत्वपूर्ण है और घाटशिला की जनता को अपने अधिकार और भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मतदान में भागीदारी बढ़ानी चाहिए।
CM ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, “मेरे प्रिय घाटशिला वासियों, आज घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान होना है। आप सभी घाटशिला वासियों से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। आज घाटशिला फिर अपना हक-अधिकार सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में मतदान करेगा।”
मेरे प्रिय घाटशिला वासियों,
आज घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान होना है। आप सभी घाटशिला वासियों से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी बढ़-चढकर भाग लें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। आज घाटशिला फिर अपना हक-अधिकार सुनिश्चित करने के लिए…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 11, 2025
हेमंत सोरेन ने JMM के कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। इसके साथ ही उन्होंने मतदान प्रक्रिया में लगे सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं दीं। CM ने अपने संदेश के अंत में झारखंड की एकता और स्वाभिमान का आह्वान करते हुए कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! रामदास दा अमर रहें! जय झारखण्ड!”

उल्लेखनीय है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और यह शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
Also Read : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी, सुबह से मतदाताओं में दिखा उत्साह

