Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 1:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में जेलों से जुर्म की सल्तनत चला रहे हैं गैंगस्टर्स, अब निशाने पर पुलिस और जेल एडमिनिस्ट्रेशन के अफसर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में जेलों से जुर्म की सल्तनत चला रहे हैं गैंगस्टर्स, अब निशाने पर पुलिस और जेल एडमिनिस्ट्रेशन के अफसर

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023Updated:July 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के गैंगस्टर्स जेलों में रहकर जुर्म की सल्तनत चला रहे हैं। ये जेलों के भीतर ऐश की जिंदगी जी रहे हैं और बाहर इनके गुर्गे जीटी यानी गुंडा टैक्स वसूली से लेकर सुपारी किलिंग को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़, पलामू, हजारीबाग सहित कई शहरों के कारोबारी, ठेकेदार, कोयला खनन कंपनियों के अफसर इनके सॉफ्ट टारगेट हैं। अब तो पुलिस और जेल एडमिनिस्ट्रेशन के अफसर भी इन गैंगस्टर्स के निशाने पर हैं।

    गैंगस्टर अमन साव के गुर्गों ने एटीएस के डीएसपी और एक दारोगा को मारी गोली

    सोमवार की रात रामगढ़ जिले के पतरातू में गैंगस्टर अमन साव के गुर्गों ने एटीएस के डीएसपी और एक दारोगा को गोली मार दी। दोनों का इलाज रांची प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। अमन साव दुमका जेल में बंद है, लेकिन उसकी बादशाहत रांची-रामगढ़-लातेहार के कोयलांचल में बेखौफ चल रही है। उसके गुर्गे जैसे ही कोई वारदात अंजाम देते हैं, अमन साव का गैंग सोशल मीडिया पर अपडेट जारी कर उसकी जिम्मेदारी लेता है।

    7 जुलाई को अरगोड़ा में कोयला कारोबारी को अमन साव गैंग के गुर्गे ने मारी गोली

    बीते 7 जुलाई को इस गैंग ने रांची के अरगोड़ा चौक के पास एक कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को उसके ऑफिस के बाहर गोली मारी। कुछ ही घंटों बाद अमन गैंग के मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली।

    उसने लिखा, “रंजीत गुप्ता को तो हमने मार ही दिया था। ईश्वर की कृपा से वह बच गया। जहां तक हमारा और हमारे बॉस (अमन साव) का कॉल जाता है, वहां तक हमारी गोली भी जाती है।”

    दुमका जेल से दिया था वारदात को अंजाम

    पुलिस ने मयंक सिंह नाम से चलने वाले सोशल मीडिया के अकाउंट की जांच कराई तो पता चला कि यह दुमका जेल के आस-पास के लोकेशन के फोन से चलाया जा रहा था। अमन साव दुमका जेल में ही बंद है। बीते मई महीने में हजारीबाग जिले के चट्टी-बारियातू में एनटीपीसी के लिए कोल माइनिंग का काम करने वाली ऋत्विक कंपनी के को-ऑर्डिनेटर शरत बाबू को भी अमन गिरोह के गुर्गों ने गोलियों से भून डाला था। कोल कंपनी से गिरोह ने करोड़ों की रंगदारी मांगी थी। मांग नहीं मानने पर यह वारदात अंजाम दी गई।

    पतरातू में अमन साव गिरोह के गुर्गों ने की फायरिंग

    झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एटीएस और पुलिस की टीम रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अमन साव गिरोह के गुर्गों की तलाश में पहुंची थी। जानकारी मिली थी कि गिरोह के कुछ अपराधी यहां टिके हुए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू कुमार साव बुरी तरह जख्मी हो गए।

    5 जुलाई को मनोज कुमार की दिनदहाड़े हत्या

    रांची में बीते पांच जुलाई को एक बड़े कारोबारी के अकाउंटेंट और मैनेजर के तौर पर काम करने वाले मनोज कुमार की हत्या दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में की गई। पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि इस हत्या की प्लानिंग रांची के बिरसा मुंडा जेल में रची गई। जिन क्रिमिनल ने यह साजिश रची, उन्होंने करीब एक साल पहले बिल्डर कमल भूषण को भी गोलियों से भून डाला था।

    जेल से गैंगस्टर्स रच रहा साजिश

    जमशेदपुर में डॉन के नाम से जाना जाने वाला अखिलेश सिंह जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है, लेकिन उसके नाम पर लगातार रंगदारी की वसूली होती है। बीते नवंबर महीने में रांची के एक बिल्डर से उसके नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इसी तरह अमन सिंह नामक गैंगस्टर्स जेल में बंद रहकर भी धनबाद कोयलांचल में रंगदारी वसूली से लेकर फायरिंग-मर्डर तक की वारदात अंजाम देता है। दर्जनों वारदात में उसका नाम आया है। पुलिस ने उसके कुछ गुर्गों को गिरफ्तार भले किया है, लेकिन इससे गैंगस्टर की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है।

    झारखंड के अलग-अलग जेलों में बंद हैं ये गैंगस्टर्स

    अमन श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, सुजीत सिन्हा, गेंदा सिंह, विकास तिवारी, लवकुश शर्मा जैसे गैंगस्टर भी झारखंड के अलग-अलग जेलों में बंद हैं, लेकिन उनके खौफ और आतंक का साम्राज्य बेखौफ चल रहा है। जेलों के भीतर गैंगस्टर्स द्वारा पार्टी करने के वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं। जांच में कई बार साबित हो चुका है कि अपराधी जेलों में मोबाइल का खुलेआम इस्तेमाल करते हैं।

    Aman Saw ATS DSP crime Dhanbad Gangsters Hazaribagh jail administration officers jails in Jharkhand jamshedpur jharkhand kingdom officers on target palamu Patratu police Ramgarh ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर 6 लाख के इनामी नक्सली खुदी मुंडा ने डीआईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    Next Article छत्तीसगढ : दंतेवाड़ा में 20 लाख के दो इनामी नक्सली दंपत्तियों किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद SSP ने 155 SI का किया तबादला… देखें लिस्ट

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    शराब दुकान को लेकर सड़क पर उतरे बस्तीवाले, किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    September 15, 2025
    Latest Posts

    मसूड़ों से खून आने की समस्या, जानें कारण और बचाव के आसान तरीके

    September 15, 2025

    धनबाद SSP ने 155 SI का किया तबादला… देखें लिस्ट

    September 15, 2025

    PM की 40000 करोड़ के ऐलान पर बोले पप्पू यादव- आज से पूर्णिया विकास की नई गाथा रचेगा

    September 15, 2025

    शराब दुकान को लेकर सड़क पर उतरे बस्तीवाले, किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    September 15, 2025

    बिहार में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे की सर्टिफिकेट पर महिला कर रही थी टीचर की नौकरी

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.