Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 9:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे गैंगस्टर, सीएम कराएं उच्चस्तरीय जांच : बाबूलाल
    झारखंड

    पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे गैंगस्टर, सीएम कराएं उच्चस्तरीय जांच : बाबूलाल

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अपराधियों द्वारा पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और गोलियां मंगाने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस खुफिया एजेंसी की नाकामी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस और खुफिया तंत्र की विफलता को उजागर करती हैं।

    मरांडी ने कहा कि हथियार पंजाब के मोगा से होते हुए भारत में प्रवेश कर रहे हैं और इन्हें रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रंगदारी वसूली के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में व्यवसायी वर्ग लगातार डर और आतंक के माहौल में जी रहा है। धनबाद में छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक से खुलेआम रंगदारी वसूली हो रही है।

    रांची में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और गोलियां मंगा कर अपराध किए जा रहे हैं। ये हथियार पंजाब के मोगा के रास्ते भारत लाए जा रहे हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल रांची समेत देश के कई हिस्सों में बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों और व्यवसायियों को डराकर रंगदारी वसूली के लिए किया जा…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) October 23, 2025

    उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि या तो पुलिस को इस गिरोह की जानकारी नहीं थी या फिर कुछ पुलिस अधिकारी इस गिरोह को संरक्षण दे रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस डीजीपी का मुख्य उद्देश्य ही वसूली करना हो, उसकी संलिप्तता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस गंभीर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

    Also Read : नवविवाहिता का श’व कुएं से बरामद, ससुराल वाले फरार

    पाकिस्तान से हथियार मंगाने की उच्च स्तरीय जांच की मांग : बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवविवाहिता का श’व कुएं से बरामद, ससुराल वाले फरार
    Next Article बिहार महागठबंधन के पोस्टर से हटाया गया जेएमएम का लोगो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025
    गुमला

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025
    जामताड़ा

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.