Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बड़ी लूट से पहले ही धरा गया गैंग, हथियारों के साथ चार शातिर गिरफ्तार
    क्राइम

    बड़ी लूट से पहले ही धरा गया गैंग, हथियारों के साथ चार शातिर गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 6, 2026Updated:June 6, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। हंटरगंज थाना क्षेत्र में संभावित लूट की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने हंटरगंज के डुमरिया स्कूल परिसर में छापेमारी कर चारों अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहार के गया जिले के बाराकला निवासी गौतम कुमार उर्फ गौतम पासवान, चतरा के बड़का पिंडरा निवासी चिंटू कुमार उर्फ गोरा पासवान, गया के जयगीर निवासी प्रवीण कुमार और फतेहपुर निवासी विकास मांझी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये सभी अपराधी झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

    हथियार, कारतूस और बाइक बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया। इनके कब्जे से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं। बरामद कारतूसों में 7.65 एमएम की दो गोलियां और 8 एमएम की दो गोलियां शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक घटना में किया जाना था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे हंटरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि पुलिस की समय पर कार्रवाई के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

    कई संगीन मामलों में वांछित हैं आरोपी

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। गौतम पासवान के खिलाफ झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं। वहीं चिंटू कुमार के खिलाफ आठ और प्रवीण कुमार के खिलाफ एक मामला दर्ज है। विकास मांझी की तलाश भी बिहार पुलिस को चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में थी। इन मामलों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। एसपी ने बताया कि यह गिरोह झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी सक्रिय था। अपराधी एक राज्य में वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य में जाकर छिप जाते थे, जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में परेशानी होती थी। लेकिन इस बार चतरा पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए समय रहते कार्रवाई की और बड़ी घटना को टाल दिया।

    फरार अपराधियों की तलाश जारी

    पुलिस ने इस मामले में हंटरगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पूरे अभियान में सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई नितेश कुमार प्रसाद, एसआई वीर बहादुर सिंह और सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल से मिला आदिवासी छात्र संघ, उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
    Next Article रांची में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, राज्यसभा चुनाव की कमान संभालने पहुंचे भूपेश बघेल और अजय शर्मा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.