Johar Live Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग के लिए रवाना हुए। वे वहां 21 से 23 नवंबर 2025 तक होने वाले G20 समिट में हिस्सा लेंगे। यह पहली बार है जब G20 सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित हो रहा है।
इस बार की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है। इससे पहले लगातार तीन साल इंडोनेशिया (2022), भारत (2023) और ब्राजील (2024) ग्लोबल साउथ देशों ने ही G20 की प्रेसीडेंसी संभाली थी।
पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर यह दौरा कर रहे हैं। यह उनका दक्षिण अफ्रीका का चौथा आधिकारिक दौरा होगा। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में होने वाला यह पहला G20 समिट एक “अहम पड़ाव” साबित होगा।

विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (ER) सुधाकर दलेला ने बताया कि पिछले G20 सत्रों में कई नई पहलें और पायलट प्रोजेक्ट्स पर सहमति बनी है। दक्षिण अफ्रीका की प्रेसीडेंसी के तहत भी इन विषयों पर अच्छी प्रगति हुई है।
इस साल G20 की थीम है “एकजुटता, समानता, स्थिरता”।
G20 दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जो वैश्विक GDP का लगभग 85% और वैश्विक व्यापार का 75% हिस्सा है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मजबूत लोकतांत्रिक संबंध हैं। वहीं, अफ्रीकन यूनियन, जिसे भारत की 2023 प्रेसीडेंसी के दौरान G20 की स्थायी सदस्यता मिली थी, इस बार के समिट के एजेंडे को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Also Read: झारखंड में दो दिन ठंड से राहत, फिर गिरेगा तापमान

