Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 1:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»छठ पूजा पर फलों में खतरनाक रसायन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे फल विक्रेता, प्रशासन मौन
    जामताड़ा

    छठ पूजा पर फलों में खतरनाक रसायन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे फल विक्रेता, प्रशासन मौन

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : सूर्य उपासना के महापर्व छठ के उत्सव में पूरे देश में उत्साह का माहौल है। लोग पवित्रता और नियमों का पालन करते हुए इस लोक आस्था के पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि, फलों की बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए जामताड़ा में फल विक्रेता खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। प्रशासन की खामोशी इस गंभीर मुद्दे को और उजागर कर रही है।

    शनिवार सुबह मिहिजाम स्थित एसबीआई बैंक के सामने फुटपाथ पर लगी फल दुकानों में यह चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। दुकानदार लाल और हरे रंग के केमिकल घोलकर फलों पर स्प्रे करते पकड़े गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार अमित नामक युवक और उसके स्टाफ ने यह कार्य खुलेआम किया। जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ी, उन्होंने रासायनिक पदार्थ को तुरंत छिपा लिया।

    स्थानीय निवासियों ने इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आस्था के पवित्र त्यौहार पर जहरीले रसायनों से फलों को चमकदार बनाना न केवल धोखाधड़ी है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए घातक भी। यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे खतरनाक खेल से क्षेत्र में कोई अनहोनी घटना हो सकती है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    Also Read : रांची से बिहार जाने वाली बसों और फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ा

    administration silent Jamtara: Fruit vendors openly use dangerous chemicals in fruits during Chhath Puja जामताड़ा : छठ पूजा पर फलों में खतरनाक रसायन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे फल विक्रेता प्रशासन मौन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीघा घाट के पास तैयार हुआ नया सेल्फी प्वाइंट, जेपी गंगा पथ में गार्डन और सजावटी लाइटिंग
    Next Article जामताड़ा में छठ महापर्व की शुरुआत, कद्दू-भात के प्रसाद के साथ छाई श्रद्धा की रौनक

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने दो पूर्व सचिवों को नोटिस भेजा

    October 25, 2025
    झारखंड

    छठ महापर्व : नहाय-खाय पर घर-घर छाई पवित्रता, कद्दू-भात का बना प्रसाद

    October 25, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा का धरना-प्रदर्शन 29 अक्टूबर को

    October 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने दो पूर्व सचिवों को नोटिस भेजा

    October 25, 2025

    छठ महापर्व : नहाय-खाय पर घर-घर छाई पवित्रता, कद्दू-भात का बना प्रसाद

    October 25, 2025

    लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा का धरना-प्रदर्शन 29 अक्टूबर को

    October 25, 2025

    छठ महापर्व के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पहला मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    October 25, 2025

    कोडरमा में 11 साल के बच्चे का पानी भरे गड्ढे से मिला श’व, कान-आंख से बह रहा था खू’न

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.