Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 11:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Uncategorized»डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट
    Uncategorized

    डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 28, 2026Updated:April 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DIG Garhwa
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड के पलामू प्रमंडल में जमीन के काले कारोबार और उससे जुड़ी हिंसक घटनाओं पर अब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। डीआईजी किशोर कौशल ने पूरे प्रमंडल में भू-माफियाओं के खिलाफ “मिशन मोड” में अभियान चलाने का आदेश दिया है। डीआईजी ने साफ निर्देश दिया है कि गढ़वा जिला, पलामू जिला और लातेहार जिला के पुलिस कप्तान एक सप्ताह के भीतर सक्रिय जमीन माफियाओं की पूरी रिपोर्ट सौंपें। इस आदेश के बाद तीनों जिलों की पुलिस हरकत में आ गई है और जमीनी स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

    सिर्फ छोटे नहीं, बड़े सिंडिकेट पर नजर

    पुलिस अब सिर्फ छोटे दलालों तक सीमित नहीं रहेगी। इस बार फोकस उन लोगों पर है जो पीछे से पूरा जमीन सिंडिकेट चलाते हैं। यानी अब ऐसे “मास्टरमाइंड” पर सीधी कार्रवाई की तैयारी है जो पर्दे के पीछे रहकर खेल चला रहे हैं।

    हाल की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    हाल के दिनों में गढ़वा समेत कई इलाकों में जमीन विवाद के चलते फायरिंग और हत्या जैसी घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों की जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ रसूखदार लोग अपराधियों को आर्थिक मदद भी दे रहे हैं।

    कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रेल खंगाल रही पुलिस

    पुलिस अब माफियाओं के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है। इसका मकसद यह है कि पूरे नेटवर्क को एक साथ उजागर किया जा सके, ताकि कोई भी बच न सके।

    तीन श्रेणियों में तैयार हो रही सूची

    पुलिस ने जमीन माफियाओं को तीन कैटेगरी में बांटने की तैयारी की है-

    श्रेणी A (हाई रिस्क): बड़े अपराधी और गैंग से जुड़े लोग
    श्रेणी B (मिड लेवल): दस्तावेजों में हेराफेरी करने वाले और बिचौलिये
    श्रेणी C (एजेंट): छोटे मददगार और जमीन चिन्हित करने वाले लोग

    किन पर है पुलिस की खास नजर

    पुलिस की खास नजर उन लोगों पर है जो फर्जी कागजात बनाकर जमीन पर अवैध कब्जा करते हैं, जमीन विवाद को जानबूझकर हिंसा और खूनी संघर्ष में बदल देते हैं, अपराधियों को आर्थिक मदद या फंडिंग उपलब्ध कराते हैं और पूरे जमीन के धंधे में सक्रिय नेटवर्क चलाकर अवैध तरीके से मुनाफा कमाते हैं। डीआईजी किशोर कौशल ने कहा है कि जमीन विवाद और उससे जुड़ी हिंसा किसी भी हालत में मंजूर नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही चिह्नित माफियाओं पर सीसीए और गैंगस्टर एक्ट जैसी कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस बार पूरी कार्रवाई संयुक्त रूप से और सख्त तरीकों से होगी, ताकि जमीन माफिया नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जा सके।

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश रद्द

    administration action Breaking news Jharkhand crime network Crime news Jharkhand DIG Kishor Kaushal fake documents Gangster Activity Garhwa News Illegal Land Grabbing Jharkhand news land dispute Land mafia Latehar news. law and order Organized Crime Palamu News police action police investigation ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश रद्द
    Next Article चार घंटे की वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना, विधायक जयराम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    Related Posts

    झारखंड

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, झारखंड-बंगाल के लिए 12 समर स्पेशल ट्रेनें

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट

    April 28, 2026
    झारखंड

    चार घंटे की वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना, विधायक जयराम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    April 28, 2026
    Latest Posts

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, झारखंड-बंगाल के लिए 12 समर स्पेशल ट्रेनें

    April 28, 2026

    BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट

    April 28, 2026

    चार घंटे की वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना, विधायक जयराम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    April 28, 2026

    डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश रद्द

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.