Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी स्थित कबीर मंदिर के पास सोमवार को कटे होंठ और तालू से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन के लिए एक जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, प्रिवेंशन ऑफ क्रेबिलिटी एनिमल्स एंड प्लांट्स, ऑपरेशन स्माइल और इंगा हेल्थ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से लगाया गया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में कुल 5 मरीजों की पहचान हुई। इनमें तीन बच्चों के होंठ और तालू कटे हुए थे, जबकि दो के सिर्फ तालू कटे हुए पाए गए। इसके अलावा दो बच्चों में कुपोषण की भी पहचान हुई, जिन्हें लेक्टोजन और जरूरी दवाएं निःशुल्क दी गईं।
चयनित बच्चों का ऑपरेशन 3 जून को दुर्गापुर के आई क्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जाएगा। यह सर्जरी पूरी तरह से मुफ्त होगी। दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज के पेशेंट कोऑर्डिनेटर शुभम विश्वास ने बताया कि यह एक जन्मजात दोष होता है और इसका इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि हर 1,000 बच्चों में से एक या दो को यह समस्या होती है, जो समय रहते सर्जरी से ठीक हो सकती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा देवी और सुनील आनंद का अहम योगदान रहा। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की है। इससे जरूरतमंद बच्चों को नया जीवन और मुस्कान मिलने की उम्मीद है।
Also Read : IPL 2025 : ऐसी हो सकती है लखनऊ और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : झारखंड में तूफानी अलर्ट जारी, रांची सहित इन जिलों में होगी भारी बारिश
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 19 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : चाईबासा में नक्सली डम्प ध्वस्त, पांच शक्तिशाली IED डिफ्यूज
Also Read : रांची में घर में घुस कर उतारा मौ’त के घाट, सड़क पर उतरे गुस्साए लोग…देखें Video
Also Read : गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता निलंबित… जानें क्यों
Also Read : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान ने किये चौंकाने वाले खुलासे