Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 1:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चार युवकों ने मिलकर किया दोस्त के गर्दन पर ब्लेड से वार, घायल अवस्था में थाने पहुंचा पीड़ित
    झारखंड

    चार युवकों ने मिलकर किया दोस्त के गर्दन पर ब्लेड से वार, घायल अवस्था में थाने पहुंचा पीड़ित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी रांची में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में एक युवक पर उसके ही दोस्तों ने ब्लेड से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल युवक उसी अवस्था में धुर्वा थाना पहुंच गया। घायल होने की वजह से उसकी गर्दन से लगातार खून बह रहा था। बावजूद इसके वह अस्पताल जाने की जगह पुलिस स्टेशन अपनी शिकायत दर्ज करने पहुंचा। पुलिस भी उसे देख अचंभित रह गई। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने नजदीक के अस्पताल ले जाकर युवक का इलाज करवाया।

    क्या है मामला: यह पूरा मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड का है, जहां अरविंद चौधरी उर्फ चिंटू चौधरी पर बीती रात चार युवकों ने हमला कर दिया। हमला करने वाले युवक, पीड़ित युवक के दोस्त बताए जा रहे हैं। इस दौरान चार युवकों ने दोस्त के गर्दन पर ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित युवक थाने पहुंचा। युवक अभी भी बुरी तरह से घायल है, दोस्तों ने इस तरह उस पर वार क्यों किया, वह बताने की स्थिति में नहीं है।

    छानबीन में जुटी पुलिस: पीड़ित अभी कुछ भी बताने में सक्षम नहीं है इसलिए युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित युवक के उपचार के बाद पुलिस उसका बयान लेगी और हर बिंदुओं पर मामले की जांच करेगी। युवक पर हमला क्यों किया गया इसकी पूछताछ के बाद ही इस मामले की जानकारी होगी। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे नि:शुल्क दर्शन
    Next Article कुख्यात अमन सिंह गैंग ने मोबाइल कारोबारी से मांगी 50 लाख रंगदारी, नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

    Related Posts

    झारखंड

    शिबू सोरेन जी के जाने से एक युग का अंत हो गया : संजय सिंह यादव

    August 4, 2025
    झारखंड

    शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे पहुंचेगा रांची

    August 4, 2025
    झारखंड

    राहुल गांधी ने रद्द की अपनी प्रेस कांफ्रेंस, शिबू सोरेन के निधन पर किया शोक व्यक्त

    August 4, 2025
    Latest Posts

    शिबू सोरेन जी के जाने से एक युग का अंत हो गया : संजय सिंह यादव

    August 4, 2025

    शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे पहुंचेगा रांची

    August 4, 2025

    राहुल गांधी ने रद्द की अपनी प्रेस कांफ्रेंस, शिबू सोरेन के निधन पर किया शोक व्यक्त

    August 4, 2025

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

    August 4, 2025

    झामुमो कार्यालय में शोक का माहौल, पार्टी ध्वज आधा झुका

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.