Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 1:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»NH-19 पर चार वाहनों की भीषण टक्कर, ड्राइवर डेढ़ घंटे तक फंसा, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती
    बिहार

    NH-19 पर चार वाहनों की भीषण टक्कर, ड्राइवर डेढ़ घंटे तक फंसा, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ड्राइवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kaimur : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के NH-19 पर कुलहड़िया मोड़ के पास चार वाहनों की भीषण टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NHAI और पुलिस की टीम ने ड्राइवर को सुरक्षित निकाला। जख्मी ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    यह घटना शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। मोहनिया से वाराणसी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ी एक मैजिक गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक को घसीटते हुए ट्रक आगे खड़े लोहा लदे ट्रक से जा टकराया, जिसके बाद लोहा लदा ट्रक अपने आगे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में बालू लदे ट्रक का ड्राइवर अपनी गाड़ी में फंस गया।

    स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और NHAI को सूचना दी। ग्रामीणों ने ड्राइवर को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद NHAI की टीम क्रेन लेकर घटनास्थल पर पहुंची और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित निकाला गया। जख्मी ड्राइवर, रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के भरहुआ गांव निवासी बीरबल कुमार (45 वर्ष), को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती में भर्ती कराया गया।

    NHAI और पुलिस का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

    NHAI के रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर उमेश कुमार ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और फंसे चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दुर्गावती थाना के सब-इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

    Also Read : झारखंड में जनगणना की तैयारी शुरू, सरना धर्म कोड पर भी विचार

    Kaimur news NH-19 पर चार वाहनों की भीषण टक्कर ड्राइवर ड्राइवर डेढ़ घंटे तक फंसा रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : गुमला में एनका’उंटर, तीन नक्सली ढेर, तीन हथियार बरामद
    Next Article जमशेदपुर में भारी बारिश से खतरा बढ़ा, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर डेंजर मार्क से ऊपर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन और आयकर विभाग की कार्रवाई

    October 25, 2025
    बिहार

    छठ महापर्व के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पहला मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    October 25, 2025
    देश

    PM मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का छठ गीत, दी शुभकामनाएं

    October 25, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन और आयकर विभाग की कार्रवाई

    October 25, 2025

    तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, 11वीं के छात्र की मौ’त

    October 25, 2025

    झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष मैपिंग कैंप आयोजित

    October 25, 2025

    45 घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मॉक ड्रिल के दिए निर्देश

    October 25, 2025

    झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने दो पूर्व सचिवों को नोटिस भेजा

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.