Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 12:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौ’त, 11 लोगों का रेस्क्यू
    ट्रेंडिंग

    चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौ’त, 11 लोगों का रेस्क्यू

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंजिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : महाराष्ट्र के रमाबाई अपार्टमेंट नामक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। हादसे में करीब 20 लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई थी। घटना बीती देर रात पालघर जिले के विरार पूर्व से सामने आई है।

    NDRF यानी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। NDRF के डिप्टी कमांडर प्रमोद सिंह ने मीडिया को बताया कि रात 12 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई और पालघर से दो टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, लेकिन एक साल के बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि अभी भी लगभग पांच लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। संकरे प्रवेश द्वार के कारण भारी मशीनरी का उपयोग संभव नहीं होने से बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। सिंह ने बताया कि बचाव अभियान अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है।

    NDRF के साथ-साथ अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी राहत कार्यों में जुटी हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं और आस-पास की इमारतों की स्थिरता की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर आस-पास की इमारतों के कई निवासियों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

    बता दें कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब इमारत का पिछला हिस्सा बगल की एक चॉल पर गिर गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। बचाए गए लोगों का विरार और नालासोपारा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि कोई भी मलबे में फंसा न रहे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

    Also Read : दुनिया की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा भारत में नहीं, इस देश में है… जानिए इस अद्भुत मूर्ति की खास बातें

    11 people rescued 11 लोगों का रेस्क्यू A four-storey building collapsed in Maharashtra two people died due to the collapse of a four-storey building in Maharashtra महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत ढहा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“हजारीबाग में बने रिम्स-2”, सांसद मनीष जायसवाल ने सीएम को लिखा पत्र
    Next Article नाले में मिला युवक का श’व, मुर्गा सप्लाई करने निकला था घर से

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    13 साल के इंतजार के बाद मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाइपास खुला, शहर में जाम से मिलेगी राहत

    October 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, ला नीना की वजह से बढ़ेगी ठंड

    October 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025
    Latest Posts

    लालू परिवार पर ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में 13 अक्टूबर को फैसला

    October 12, 2025

    चाईबासा में नक्सलियों तांडव, फूंक डाला मोबाइल टावर

    October 12, 2025

    किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये गलत आदतें… जानें बचाव के तरीके

    October 12, 2025

    आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा निर्णायक मुकाबला

    October 12, 2025

    Filmfare Awards 2025 : ‘लापता लेडीज’ की धूम, शाहरुख-काजोल की जोड़ी ने बांधा समां

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.