Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Jul, 2025 ♦ 9:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चार दिनों बाद अस्पताल में ही मिला शव, परिजनों ने लगाया शरीर से अंग गायब करने का आरोप
    झारखंड

    चार दिनों बाद अस्पताल में ही मिला शव, परिजनों ने लगाया शरीर से अंग गायब करने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रिम्स के न्यूरो वार्ड से लापता मरीज 30 वर्षीय नवीन कुमार सोनी का शव चार दिन के बाद मिला। जबकि मरीज पिछले चार दिनों से नवीन को खोज रहे थे। शव की पहचान शवगृह में परिजनों को बुलाकर कराया गया। शव को देखने के बाद परिजनों ने नवीन कुमार सोनी के शरीर से अंग गायब करने का भी आरोप लगाया है। परिजन मुन्ना सोनी ने बताया कि नवीन डोभी का रहने वाला था। सिर में चोट लगने के बाद सात दिसंबर को रिम्स लाया गया था। जिसके बाद आठ दिसंबर से मरीज गायब था।

    परिजन रिम्स के सभी वार्डों में पिछले चार दिन से हर दिन खोज रहे थे। साथ ही रांची के गली मुहल्ले में भी उनकी खोजबीन की जा रही थी। पर अचानक से 12 दिसंबर की शाम को शवगृह से फोन कर पहचान के लिए बुलाया गया, जिसमें नवीन सोनी की पहचान की गई। जिसके बाद परिजनों ने अपने मरीज के अंग से छेड़छाड़ कर गायब करने का आरोप लगाया है।

    परिजन मुन्ना सोनी ने कहा कि मरीज को जब भर्ती किया गया था तब मरीज चल फिर रहा था, सब ठीक ठाक था। डॉक्टर ने कहा था कि दो दिन रखकर मरीज को वापस घर ले जा सकते हैं। पर पर अचानक से मुंह नाक में पाइप कैसे लग गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि रिम्स में उनके मरीज का अंग निकाल दिया गया है। शव की पहचान करने बुलाया तो गया पर सिर्फ चेहरा दिखाया गया, कई मिन्नत के बाद भी मृतक के पूरे बॉडी को देखने नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर हमें सौंप दिया जाएगा जिसके बाद हम कुछ नहीं कर पाएंगे।

    रिम्स के पीआरओ डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में सब साफ हो जाएगा। हालांकि उन्होंने अंग चोरी जैसी घटना को महज परिजन का संशय बताया है।

    मृतक के परिजन मुन्ना कुमार सोनी ने बताया कि आठ दिसंबर के बाद लगातार चार दिनों तक रिम्स के एक एक वार्ड में मरीज को खोजा, न्यूरो के हर रूम में दिन में तीन चार बार चक्कर लगाता था, मरीज एक बार भी नहीं देखा गया। शव के लिए भी सीधा शवगृह से फोन आया। पर, बरियातु थाना प्रभारी ने बताया कि शव को न्यूरो वार्ड से शवगृह लाया गया था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया था। जिसमें मरीज को रिम्स से बाहर जाते हुए पाया ही नहीं गया था।

    परिजन मुन्ना कुमार रिश्ते में मृतक का भांजा है। उन्होंने बताया कि अगर न्यूरो में मरीज की बॉडी थी, तो जब शव वहां से ले जाया जा रहा होगा तब की सीसीटीवी में फुटेज तो होगी, उसे दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर न्यूरो में ही इलाज चल रहा था तो किस ट्रीटमेंट चार्ट से इलाज किया गया यह भी बताया जाए। क्योंकि आठ दिसंबर के बाद से नवीन कुमार सोनी के ट्रीटमेंट चार्ट हमारे पास है।

    Crime news Jharkhand news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारतीय सुंदरी ने जीता ताज
    Next Article धनबाद के शिव शक्ति अंबिका अपार्टमेंट में चौथी मंजिल लगी आग, फ्लैट में रखा सारा सामान जला

    Related Posts

    झारखंड

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची में आज, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम हेमंत करेंगे शिरकत

    July 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मूसलधार बारिश का कहर, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    July 10, 2025
    झारखंड

    लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    July 10, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में धीमी बढ़त के साथ सपाट खुला कारोबार, फार्मा सेक्टर पर नजर

    July 10, 2025

    दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता दर्ज

    July 10, 2025

    अपराधियों ने किराना व्यवसायी को मा’री गो’ली, SIT गठित

    July 10, 2025

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची में आज, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम हेमंत करेंगे शिरकत

    July 10, 2025

    झारखंड में मूसलधार बारिश का कहर, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    July 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.