Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    SinghBy SinghJanuary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kharsanwa : खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा (86) का देर शाम निधन हो गया. वे पिछले एक महीने से बीमारियों से जूझ रहे थे. उनका निधन चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ. गुलाब सिंह मुंडा ने 1972 से 1977 तक बिहार विधानसभा में खरसावां क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. तीन दिन पहले ही उन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था.

    20 दिनों से छोड़ दिया था खाना

    गुलाब सिंह मुंडा के पुत्र संजोग बानरा ने बताया कि उनके पिता पिछले 20 दिनों से भोजन नहीं कर रहे थे और केवल लिक्विड पेय ही लिया करते थे. शनिवार की देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली.

    आज होगा अंतिम संस्कार

    गुलाब सिंह मुंडा का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव कुचाई के तिलोपदा में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया. देर रात उनका शव कुचाई के तिलोपदा पहुंचाया गया. उनके परिवार के कई सदस्य दिल्ली और अन्य राज्यों में रहते हैं, और रविवार को सभी परिवारजन वहां पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी.

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

    गुलाब सिंह मुंडा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई और पूर्व विधायक मंगल मुंडा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके दुख जताया है.

    खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति। pic.twitter.com/3s83A2oHQV

    — Arjun Munda (@MundaArjun) January 19, 2025

    सादगी भरा रहा जीवन

    पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का जीवन सादगी से भरा हुआ था. वे एक मिलनसार और मददगार व्यक्ति के रूप में प्रसिद्ध थे. उन्हें साइकिल चलाना बहुत पसंद था, और वह अक्सर साइकिल पर ही चलते दिखाई देते थे, चाहे वह पूर्व विधायक रहे हों या सामान्य नागरिक.

    Also Read: ठंड, कोहरा और धुंध, झारखंड में 4 दिन मौसम रहेगा कूल

    Also Read: वेडिंग सीजन में सस्ता हुआ सोना, खरीदारी का ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा

    1972 to 1977 1972 से 1977 Arjun munda bicycle Bihar Legislative Assembly chaibasa dead body death Diseases Former MLA funeral Gulab Singh Munda helpful person jharkhand Kharsawan Kuchai mourning Sanjog Banra Simplicity sociable Social Service Tilopada अंतिम संस्कार अर्जुन मुंडा कुचाई खरसावां गुलाब सिंह मुंडा चाईबासा झारखंड तिलोपदा निधन पार्थिव शरीर पूर्व विधायक बिहार विधानसभा बीमारियां मददगार व्यक्ति मिलनसार शोक संजोग बानरा समाज सेवा साइकिल सादगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअचानक कौए की मौ’त से ग्रामीणों में दहशत, जांच जारी
    Next Article 5 साल की बच्ची का मिला कंकाल, SHO सस्पेंड

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.