Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पत्नी निर्मला देवी के साथ गिरफ्तार, NTPC के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पत्नी निर्मला देवी के साथ गिरफ्तार, NTPC के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    योगेन्द्र साव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड की सियासत में गुरुवार दोपहर उस वक्त हलचल तेज हो गई जब पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी 19 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे हुई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    धरना स्थल से ही हुई कार्रवाई

    मिली जानकारी के मुताबिक, योगेन्द्र साव पिछले साल 31 दिसंबर से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। गुरुवार को जैसे ही वे धरना स्थल पर पहुंचे, पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बड़कागांव, केरेडारी और पगार ओपी समेत कई थानों में उनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

    कई थानों में दर्ज हैं मामले

    सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री पर अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से दर्ज मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी। गुरुवार को मौका मिलते ही गिरफ्तारी की गई। निर्मला देवी को भी इसी क्रम में हिरासत में लिया गया। दोनों को थाने ले जाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पत्नी निर्मला देवी के साथ गिरफ्तार, NTPC के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन#hazaribaghnews #yogendrasaw #NTPC #joharlive pic.twitter.com/Y6xW4YzCvB

    — Johar Live (@joharliveonweb) February 19, 2026

    दिल्ली दौरे के बाद लौटे थे

    गिरफ्तारी से ठीक पहले योगेन्द्र साव अपनी बेटी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद वे सीधे चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पहुंचे थे। माना जा रहा है कि इसी दौरान पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी थी और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर दी।

    गिरफ्तारी के बाद सियासी तापमान बढ़ा

    दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थकों में नाराजगी है तो विपक्षी दल इसे कानून के तहत की गई कार्रवाई बता रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आगे कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में जाती है और क्या इस गिरफ्तारी का असर इलाके की राजनीति पर पड़ेगा।

    Also Read : झारखंड के थानों को अब दिखाना होगा अपना ‘अच्छा काम’, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट

    Deoghar police nab drug smuggler Former minister Yogendra Sao and his wife Nirmala Devi were arrested for protesting against NTPC. NTPC के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन seize brown sugar worth Rs 50 lakh पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पत्नी निर्मला देवी के साथ गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के थानों को अब दिखाना होगा अपना ‘अच्छा काम’, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट
    Next Article AI की दौड़ में पीछे नहीं, नेतृत्व करेगा भारत : जीत अदाणी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.