Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»प्लांट के पूर्व गार्ड ने दोस्तों संग मिल सुपरवाइजर को लगाया था ठिकाना, हुआ खुलासा
    क्राइम

    प्लांट के पूर्व गार्ड ने दोस्तों संग मिल सुपरवाइजर को लगाया था ठिकाना, हुआ खुलासा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 19, 2025Updated:January 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुपरवाइजर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : करीब एक महीना 12 दिन पहले अचानक गायब हुए मधुकम प्लांट के सुपरवाइजर तुम्माला गंगाधर राव की डेड बॉडी मिली है। गंगाधर राव की बॉडी एक कुएं से बरामद की गयी है। राव की हत्या के इल्जाम में तीन संदेही गुनहगार विवेक सिंह, बिजय लोहरा और सचिन मुंडा को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस बात का खुलासा आज रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मीडिया के सामने किया।

    SP सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते सात दिसंबर 2024 को मधुमक प्लांट के मैनेजर ने तमाड़ थानेदार को बताया कि उनका सुपरवाइजर गायब हो गया है। प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गयी। तमाड़ थानेदार रोशन कुमार का माथा ठनका कि हो न हो राव के गायब होने के पीछे कोई पहचान वाला ही है। उन्हें ऐसा इसलिये लगा क्योंकि राव का कोई भी सगा रांची में नहीं रहता है। उनकी बीमार मां और भाई आंध्रप्रदेश में रहता है। रांची के तमाड़ में राव अकेले रहते थे और मधुकम प्लांट में बतौर सुपरवाइजर काम करते थे। थानेदार ने अपनी टीम के साथ गायब सुपरवाइजर को तलाशना शुरू किया। टेक्निकल सेल की मदद ली। उन्हें एक क्लू मिला और विवेक सिंह मुंडा, बिजय लोहरा एवं सचिन मुंडा को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों टूट गये और दनादन राज उगलने लगे।

    खुलासा हुआ कि करीब 21 साल का बिजय लोहरा मधुकम प्लांट में गार्ड के तौर पर काम करता था। उसे सुपरवाइजर तुम्माला गंगाधर राव के बारे में सबकुछ पता था। उसे यह तक मालूम था कि राव के शादीशुदा नहीं है। काफी महीनों से वह अपने पैतृक घर भी नहीं गया। लम्बे अरसे से काम करता है। उसके सारे पैसे उसी के बैंक खाते में रहते हैं। प्लांट में काम छोड़ने के बाद बिजय ने सुपरवाइजर के बारे में अपने दोस्तों को बताया। इसेक बाद 21 साल का विवेक सिंह मुंडा ने सुपरवाइजर तुम्माला गंगाधर राव को मारकर उनके सारे पैसे हड़पने का खतरनाक प्लान बनाया। इस प्लान में 19 साल के सचिन मुंडा को भी शामिल किया गया। तय प्लान के अनुसार बीते सात दिसंबर 2024 को विवेक, बिजय और सचिन ने मिलकर वरदात को अंजाम दिया। तीनों ने सुपरवाइजर को साथ लूटपाट की। प्रतिरोध करने पर उन्हें मारकर कुएं में फेंक दिया। वहीं, उनके ATM से लगभग डेढ़ लाख रुपये निकाल लिये। इसके बाद सुपरवाइजर के भाई को 20 लाख की फिरौती के लिये मैसेज तक कर डाला था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। इस कांड को सुलझाने में तमाड़ थानेदार रोशन कुमार और एसआई शम्भू पंडित की सराहनीय भूमिका रही।

    Also Read : इस रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी

    it was revealed The former guard of the plant along with his friends had killed the supervisor प्लांट के पूर्व गार्ड ने दोस्तों संग मिल सुपरवाइजर को लगाया था ठिकाना सुपरवाइजर हुआ खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
    Next Article Rashifal, 20 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.