Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2025 ♦ 12:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने UPSC के नए अध्यक्ष
    ट्रेंडिंग

    पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने UPSC के नए अध्यक्ष

    kajal.kumariBy kajal.kumariMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति मंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई. डॉ. अजय कुमार की नियुक्ति प्रीति सूदन का कार्यकाल 29 अप्रैल को समाप्त होने के बाद की गई है.

    UPSC

    डॉ. अजय कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केरल कैडर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक भारत सरकार के रक्षा सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं. नियमों के अनुसार, वह अक्टूबर 2027 तक इस संवैधानिक पद पर बने रह सकते हैं, क्योंकि UPSC अध्यक्ष का कार्यकाल अधिकतम छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है.

    अनुराधा प्रसाद बनीं UPSC की नई सदस्य

    इस बीच पूर्व नौकरशाह अनुराधा प्रसाद ने UPSC की सदस्य के रूप में शपथ ली है. वह 1986 बैच की भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) की अधिकारी हैं. उन्होंने गृह मंत्रालय के तहत अंतर-राज्य परिषद सचिवालय की सचिव के रूप में कार्य किया था. शपथ ग्रहण समारोह में आयोग के वरिष्ठतम सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज शुक्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. अनुराधा प्रसाद ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने दिल्ली सरकार की पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सदस्य के रूप में भी योगदान दिया.

    UPSC की भूमिका और संरचना

    UPSC भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. यह आयोग एक अध्यक्ष और अधिकतम दस सदस्यों से मिलकर बनता है. वर्तमान में आयोग में दो सदस्यों के पद रिक्त हैं.

    Also Read : धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    Defence Secretary Dr. Ajay Kumar Droupadi Murmu government of india Indian Administrative Service Preeti Sudan Union Public Service Commission UPSC 2025 UPSC Appointment UPSC Chairman UPSC अध्यक्ष UPSC नियुक्ति डॉ अजय कुमार प्रीति सूदन भारत सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा रक्षा सचिव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संघ लोक सेवा आयोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article 16-17 मई को झारखंड में आंधी और बारिश की संभावना, जानें आज का वेदर अपडेट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राष्ट्रपति मुर्मु से मिले सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

    May 14, 2025
    देश

    तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले, “कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं”

    May 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    पाकिस्तान के चंगुल से आजाद हुए BSF के जवान पूर्णव कुमार

    May 14, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के 53,604 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

    May 14, 2025

    शादी समारोह में जा रहे दो युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, फिर…

    May 14, 2025

    राष्ट्रपति मुर्मु से मिले सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

    May 14, 2025

    तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले, “कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं”

    May 14, 2025

    पाकिस्तान के चंगुल से आजाद हुए BSF के जवान पूर्णव कुमार

    May 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.