Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अगस्त के पहले हफ्ते में 20 सूत्री और निगरानी समिति का गठन, कोरोना के कारण गठन में देरी
    झारखंड

    अगस्त के पहले हफ्ते में 20 सूत्री और निगरानी समिति का गठन, कोरोना के कारण गठन में देरी

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में 20 सूत्री और निगरानी समिति के गठन पर रस्साकशी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दावे ने कई सवालों को खड़ा कर दिया है. रामेश्वर उरांव के जल्द ही 20 सूत्री के गठन के बयान पर इसके फार्मूले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. राज्य के सियासी हलकों में जहां पूरी प्रक्रिया के ठंडे बस्ते में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, कांग्रेस अपने अध्यक्ष के बयान के साथ खड़ी है. इस मसले पर झारखंड कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री से कांग्रेस की एक समिति ने बात की है. कांग्रेस के मुताबिक अगस्त के पहले हफ्ते में सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएगी.

    समन्वय बनाकर होगा समझौता

    20 सूत्री गठन को लेकर कांग्रेस ने एक समिति बनाई है जो गठबंधन के घटक दलों के साथ इस मुद्दे पर समन्वय स्थापित करेगी. इस समिति में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव, नेता विधायक दल आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर शामिल हैं. हाल ही में इस समिति में प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम और अमूल्य नीरज खलखो को भी जोड़ा गया है. कांग्रेस के इस समिति के साथ जेएमएम के दो नेता और आरेजडी भी अपनी बात रखेगा. रामेश्वर उरांव के मुताबिक सहयोगी दलों के बीच समन्वय स्थापित कर फार्मूला तैयार किया जाएगा और इस महीने के अंत तक 20 सूत्री के गठन के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएगी.

    कोरोना के कारण गठन में देरी

    कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 20 सूत्री के गठन के लिए कांग्रेस की समिति लगातार कोशिश करती रही है. लेकिन पिछले कुछ महीने कोरोना में बीत जाने के कारण देरी हुई है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कांग्रेस की तरफ से दो लोगों का नाम दिया है. राजेश ठाकुर ने भी अगस्त के पहले हफ्ते में 20 सूत्री के गठन की उम्मीद जताई है.

    कांग्रेस के दावों में कितना दम

    झारखंड में सरकार गठन के डेढ़ साल बाद भी 20 सूत्री के गठन नहीं होने से कई सवाल उठ रहे थे. ऐसे में कांग्रेस का नया दावा कितना सही साबित होता है वो तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म, शिकायत और शिनाख्त के बावजूद मामला दर्ज नहीं
    Next Article मरीज की मौत के बाद हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.