Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 11:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डीसी कंचन सिंह की पहल : सिमडेगा में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिली फूड सेफ्टी ट्रेनिंग
    झारखंड

    डीसी कंचन सिंह की पहल : सिमडेगा में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिली फूड सेफ्टी ट्रेनिंग

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2025Updated:November 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा में शुक्रवार को शहर के स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए फूड सेफ्टी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम DC सिमडेगा कंचन सिंह के निर्देशानुसार, अभिहित अधिकारी-सह- अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर में बेचे जा रहे स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों को मजबूत करना था। प्रशिक्षण का संचालन शिक्षा एवं कल्याण समिति के प्रशिक्षक शिव प्रजापति ने किया। उन्होंने 50 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, दुकान और उपकरणों की सफाई, सुरक्षित भंडारण और पेयजल शुद्धता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी।

    प्रशिक्षण में वेंडर्स को ढक्कन युक्त डस्टबिन, एप्रन, मास्क और ग्लव्स के उपयोग का डेमो भी दिखाया गया। साथ ही, उन्हें खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 और नियमावली 2011 की जानकारी भी प्रदान की गई।

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण वेंडर्स की आजीविका के साथ-साथ ग्राहकों के स्वास्थ्य और विश्वास के लिए भी लाभकारी है। सभी वेंडर्स को नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य परोसने की आदत विकसित करना और खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

    कार्यक्रम में तंबाकू निषेध FLC राहुल कुमार ने तंबाकू के दुष्प्रभाव और कोटपा कानून के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र गुग्गी, राहुल कुमार और श्री मोतीलाल अग्रवाल (अध्यक्ष) उपस्थित थे।

    Also Read : अदाणी फाउंडेशन जॉब फेयर : प्रदीप यादव को मिला ‘सीनियर टेक्नीशियन’ पद का ऑफर

     

    Food safety training organized for street food vendors in Simdega
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फाउंडेशन के जॉब फेयर से चमकी किस्मत : गोंदुलपारा के युवक को मिली नौकरी
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा- पशु वधशाला की नियमावली बनी या नहीं, सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब

    Related Posts

    गिरिडीह

    दिलीप दास हत्याकांड : मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू ने परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक मदद कर दिया न्याय का भरोसा

    May 8, 2026
    चतरा

    मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौ’त

    May 8, 2026
    झारखंड

    जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया

    May 8, 2026
    Latest Posts

    दिलीप दास हत्याकांड : मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू ने परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक मदद कर दिया न्याय का भरोसा

    May 8, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौ’त

    May 8, 2026

    जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया

    May 8, 2026

    झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती, JSSC ने जारी किया स्नातक स्तरीय नोटिफिकेशन

    May 8, 2026

    झारखंड को बड़ी ऊर्जा राहत : 220 केवी दुमका–गोविंदपुर लाइन चालू, 450 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति संभव

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.