Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 10:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ढाई लाख नकद के साथ अफीम बेचने जा रहे पांच लोग गिरफ्तार, अफीम की कीमत करीब 10 लाख
    झारखंड

    ढाई लाख नकद के साथ अफीम बेचने जा रहे पांच लोग गिरफ्तार, अफीम की कीमत करीब 10 लाख

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी: अवैध अफीम के खिलाफ खूंटी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. खूंटी डीएसपी अमित कुमार ने बताया है कि पांच किसानों को गिरफ्तार किया है. ये किसान अपनी अफीम की फसल को बेचने के लिए निकले थे. पुलिस अधिक्षक की सूचना पर खूंटी डीएसपी अमित कुमार ने खूंटी मुरहू और मारंगहादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से पांच लोगों को 8 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. इनके पास से ढाई लाख रुपए बरामद किए गए हैं. अफीम के खिलाफ हो रही कार्रवाई में बड़े अफीम तस्कर पुलिस गिरफ्त में नहीं आना और किसानों की गिरफ्तारी के सवाल पर डीएसपी अमित कुमार ने स्वीकार किया है कि फिलहाल किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन गिरफ्तार आदिवासी किसानों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है. उनके पास से जब्त मोबाइल का सीडीआर के माध्यम से तस्करों एक पहुंचने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    अमित कुमार ने बताया कि रोजाना मारंगहादा, मुरहू, सायको और खूंटी के अलावा अड़की थाना क्षेत्रों में गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और लगातार अफीम बरामद हो रहे हैं. जिसमे ज्यादातर ग्रामीण किसान शामिल हैं. उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अफीम से जुड़े बड़े नेटवर्क और उससे जुड़े माफ़ियाओं की गिरफ्तारी होगी. खूंटी पुलिस ने तीन महीने के भीतर कुल 32 आदिवासी किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि कुल 46 किलो अफीम, 71 किलो डोडा और लगभग 3 लाख रुपए बरामद की है.

    छापेमारी अभियान में डीएसपी अमित कुमार, इंस्पेक्टर शाहिद राजा, खूंटी थानेदार पिंकू कुमार यादव, मारंगहादा थानेदार पुष्पराज और और मुरहू थानेदार विक्रांत कुमार के अलावा पुअनि शशि प्रकाश और रिजर्व गार्ड सशत्र बल के जवान शामिल थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट के टॉवर के सहारे युवक का शव झूलता बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article पलामू: बिहार से गाड़ी को लूट कर भाग रहे अपराधियों को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिकअप वैन और एक स्विफ्ट कार जप्त

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025
    झारखंड

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबा धाम से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस हादसे का शिकार, 5 की मौ’त

    July 29, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    July 29, 2025

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 29 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 29, 2025

    बाबा धाम से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस हादसे का शिकार, 5 की मौ’त

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.