Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 8:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा पानी, डूबने से पांच बच्चों की मौत
    बिहार

    ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा पानी, डूबने से पांच बच्चों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सहरसा :बिहार के सहरसा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। ईंट भट्ठे पर चिमनी के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने गए पांच लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पांचों बच्चों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

    मरने वाले सभी बच्चों की उम्र आठ से 12 साल के बीच की बताई जा रही है। पांचों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सहरसा जिले में ईंट भट्ठे पर चिमनी के लिए गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे में पानी भी भरा था।

    बताते हैं कि गड्ढे में पानी भरा देख पांच बच्चे शनिवार को गड्ढे में नहाने के लिए कूद पड़े। गड्ढा ज्यादा गहरा था। पांचों बच्चे पानी ज्यादा होने की वजह से डूबने लगे। कुछ ही देर में सभी पानी में डूब गए। गड्ढे की तरफ लोगों की नजर पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंच गए।

    सभी बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर जब बच्चों के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। एक साथ पांच बच्चों की मौत से आसपास के क्षेत्र में भी मातम छा गया।

    घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ शंभुनाथ झा और सदर एसडीपीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे है। मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

    Bihar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम-प्रसंग में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिल दोनों का शव
    Next Article बारात में मछली के मुड़े खाने के लिए दो पक्षों में खूनी झड़प ,11 घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025
    बिहार

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटी की मौ’त, दो घायल

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.