Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 12:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुआ 29
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुआ 29

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। गुरुवार को धनबाद में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। धनबाद डीसी अमित कुमार ने पुष्टि की है। आज की रिपोर्ट आने के बाद राज्य में कुल संख्या 29 हो गया है। राज्‍य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है।
    बता दें कि कुमारधुबी का रहनेवाला 25 वर्षीय युवक बीते 8 अप्रैल से होम क्वारंटाइन पर था। युवक पांच अप्रैल को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से वापस लौटा था। 8 अप्रैल को पीएमसीएच में उसकी कोरोना की स्क्रीनिंग हुई थी। इसी दिन उसका सैंपल लेकर जांच के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया था। युवक को वापस होम क्वारंटाइन पर भेज दिया गया था। मंगलवार को युवक के स्वाब की जांच में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। जिसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम युवक के घर गई और उसे उसके परिवार के छह सदस्यों के साथ पीएमसीएच लाकर आइसोलेशन में रखा। एमजीएम में पहली बार जांच के दौरान संदेह होने पर युवक के सैंपल की दोबारा जांच की गई। दोबारा जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका था। इसके बाद उसके सैंपल की जांच तीसरी बार भी की गई, जिसका रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। वहीं, इससे पूर्व रांची जिला प्रशासन के लिए हिंदपीढ़ी इलाका रेड जोन बन गया है। हालांकि, जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
    मालूम हो कि 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। 31 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक कुल 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो‍मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्‍ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स में भी दो कोरोना संदिग्‍धों की मौत हो चुकी है।

    कब कहां मिले थे मरीज

    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित।

    02 अप्रैल : हजारीबाग के वष्णिुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

    05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

    06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

    08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित

    09 अप्रैल :- बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला।

    11 अप्रैल :- रांची, कोडरमा व हजारीबाग की जांच में मिला पॉजिटिव।

    14 अप्रैल :- रांची में 2, जबकि सिमड़ेगा में 1 मामला पॉजिटिव आया था। सिमड़ेगा में पहला मामला आया था।

    15 अप्रैल :- रांची के हिंदपीढ़ी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया राज्य के प्रवासी मजदूरों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल एप लांच
    Next Article स्‍पेशल ब्रांच के 4 डीएसपी का तबादला, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.