Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चक्रधरपुर में दिन-दहाड़े फायरिंग, एक गिरफ्तार
    क्राइम

    चक्रधरपुर में दिन-दहाड़े फायरिंग, एक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2024Updated:November 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चक्रधरपुर: झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दिन-दहाड़े गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना विधायक सुखराम उरांव के घर से केवल 500 मीटर की दूरी पर स्थित श्यामरायडीह मोड़ पर हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सुबह 11:30 बजे के आसपास श्यामरायडीह मोड़ पर एक अज्ञात युवक और दो अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई. देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ा और गुस्से में एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई और हमलावर युवक मौके से फरार हो गया.

    घटनास्थल से पिस्टल की गोली का एक खोखा बरामद हुआ है. एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और एक चप्पल भी घटनास्थल से बरामद हुआ है. अपराध की इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि श्यामरायडीह मोड़ पर सब कुछ सामान्य था. 11:30 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की 2 युवकों से किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं हो गई. घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ नलिन कुमार मरांडी और थाना प्रभारी राजीव रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी घटना की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन मीडिया को इस बारे में अभी कोई अधिक जानकारी नहीं दी गई है.

    अज्ञात युवक अफरा-तफरी मच गई. गोली का खोखा गोलीबारी घटनास्थल चक्रधरपुर चप्पल चप्पल बरामद चुनावी रंजिश झारखंड तकरार नलिन कुमार मरांडी पश्चिमी सिंहभूम पिस्टल पिस्टल खोखा पुलिस फरार फायरिंग बाइक भगदड़ विधानसभा चुनाव स्कूटी हमलावर युवक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा, खुला फाटक होने से ट्रक ने झाझा-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर को मारी टक्कर
    Next Article अवैध हथियारों की तस्करी में तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.