Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फा’यरिंग
    मनोरंजन

    बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फा’यरिंग

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिशा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बरेली के सिविल लाइन्स इलाके में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के परिवार के घर फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस के अनुसार, दो बाइक सवार हमलावरों ने दिशा के बरेली स्थित घर की पहली मंजिल को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक पर सवार अज्ञात बदमाश फायरिंग करते दिख रहे हैं। घर के छज्जे पर भी गोली के कई निशान मिले हैं।

    पुलिस का बयान और कार्रवाई

    एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिली और तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल पर SP सिटी और पांच अन्य टीमों को भेजा गया है। जांच जारी है और परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    थाना कोतवाली, बरेली क्षेत्रांतर्गत रिटायर्ड सीओ श्री जगदीश पाटनी जी के घर पर बाइक सवार 02 अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग करने की घटना की सूचना पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/n2tsWrqiQr

    — Bareilly Police (@bareillypolice) September 12, 2025

    हमले की वजह और जिम्मेदारी

    गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया है। पोस्ट में लिखा है कि यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्म या संतों का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली बार कोई गलत हरकत होगी तो हमलावरों के घर से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

    पूरा विवाद क्या है?

    यह विवाद खुशबू पाटनी की एक इंस्टाग्राम स्टोरी से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने अनिरुद्धाचार्य महाराज के विवादित बयान की आलोचना की थी। अनिरुद्धाचार्य ने कहा था, “आजकल 25 साल की लड़कियां 4-5 जगह मुंह मारती हैं,” जो खूब विवादित हुआ। खुशबू ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि यह राष्ट्र-विरोधी बयान है और उन्होंने कहा कि अगर वह सामने होती तो जवाब देतीं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने सिर्फ अनिरुद्धाचार्य के बयान की आलोचना की है, न कि प्रेमानंद महाराज की।

    खुशबू ने यह भी कहा था कि वह संतों और आध्यात्मिक परंपराओं का सम्मान करती हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बातों का विरोध करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा था कि वे अन्याय के सामने कभी चुप नहीं रहेंगी।

    पुलिस की चिंता और सुरक्षा

    पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पांच टीमों की मदद से जांच की जा रही है ताकि फायरिंग के पीछे के मकसद और हमलावरों की पहचान की जा सके। SSP अनुराग आर्य ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    CCTV फुटेज अनिरुद्धाचार्य महाराज इंस्टाग्राम विवाद उत्तर प्रदेश क्राइम खुशबू पाटनी गैंगस्टर धमकी गोल्डी बरार गैंग दिशा पाटनी धार्मिक विवाद पुलिस जांच फायरिंग की घटना बरेली न्यूज बरेली फायरिंग बॉलीवुड न्यूज बॉलीवुड विवाद बॉलीवुड सेलिब्रिटी महिला अपमान रोहित गोदारा गैंग संत प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचौपारण में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त
    Next Article नवरात्रि से पहले पटना में गंगा स्वच्छता की तैयारी : 10 आर्टिफिशियल तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन

    Related Posts

    मनोरंजन

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025
    मनोरंजन

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, रद्द करने बोला ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट

    October 29, 2025
    झारखंड

    भाई-बहन की सड़क हादसे में मौ’त, दंपती गंभीर रूप से घायल

    October 28, 2025
    Latest Posts

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025

    सोना-चांदी की कीमतों में आज उछाल, MCX पर सोना 119,890 और चांदी 145,271 रुपये

    October 29, 2025

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025

    बेगूसराय में NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन बड़े अधिकारी घायल

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.