Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाकुंभ में फिर लगी आ’ग, एक दर्जन से ज्यादा टेंट जलकर राख
    जोहार ब्रेकिंग

    महाकुंभ में फिर लगी आ’ग, एक दर्जन से ज्यादा टेंट जलकर राख

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2025Updated:January 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाकुंभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : महाकुंभ में आज (गुरुवार) एक बार फिर भीषण आग ने टेंट सिटी को अपनी चपेट में ले लिया. छतनाग घाट, नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास स्थित वैदिक टेंट सिटी में आग लगी, जिससे एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर खाक हो गए. आग के कारण कई अस्थाई संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की खबर है.

    #महाकुंभ फिर से भीषण आग

    झूसी छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास महाकुंभ मेले में लगी भीषण आग कई टेंट जलकर हुए राख! pic.twitter.com/KeoMYCWA3r

    — anand agrwal (@anandagrwal2) January 30, 2025

    फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लीं. सीएफओ प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आग सेक्टर 22 के वैदिक टेंट सिटी में लगी थी, जहां करीब 15 टेंट जल गए. आग के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में एक्सेस रोड नहीं होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले 19 जनवरी को गीता प्रेस के शिविर में भी आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा कॉटेज जल गए थे. उस हादसे में छोटे सिलेंडर में रिसाव को आग का कारण बताया गया था, हालांकि गीता प्रेस ने इसे बाहरी आग का परिणाम बताया था.

    इससे पहले बुधवार को महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर भगदड़ मचने से तीस लोगों की जान चली गई थी और 60 लोग घायल हो गए थे. प्रशासन के मुताबिक, हादसा बढ़ती भीड़ के कारण हुआ था, जब बैरिकेडिंग टूटने से भीड़ संगम किनारे लेटे लोगों पर चढ़ गई.

    महाकुंभ के दौरान लगातार हादसों और घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की आवश्यकता जताई जा रही है.

    Also Read : बच्चों के मेंटल ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है ये चीजें,पढ़े ध्यान से…

    Also Read : प्रेगनेंट महिलाओं को ऑनलाइन चूना लगाने वाले 3 धराये, SP क्या बोले… जानें

    Also Read : TSPC के तीन उग्रवादियों को चतरा पुलिस ने दबोचा 

    administration Chaman Ganj Chokhi Chhatanag Ghat Fire Fire Brigade firefighting. Gita Press incident Kumbh Mela Kumbh Mela accident. Mauni Amavasya Nageshwar Ghat no casualties Prayagraj Sector 22 Security Arrangements short circuit Stampede temporary tents tent city tents burning Vedic Tent अस्थाई टेंट आग गीता प्रेस चमनगंज चौकी छतनाग घाट जनहानि टेंट जलने की घटना टेंट सिटी दमकल नागेश्वर घाट प्रयागराज प्रशासन फायर ब्रिगेड भगदड़ महाकुंभ महाकुंभ हादसा मौनी अमावस्या वैदिक टेंट शॉर्ट सर्किट सुरक्षा इंतजाम सेक्टर 22 हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों के मेंटल ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है ये चीजें,पढ़े ध्यान से…
    Next Article SC का बड़ा फैसला- JTET पास कैंडिडेट ही बन सकेंगे सहायक शिक्षक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.