Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 1:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»17 विदेशी नागरिक समेत 18 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज, टूरिस्ट वीजा ले कर रहे थे धर्म का प्रचार-प्रसार
    जोहार ब्रेकिंग

    17 विदेशी नागरिक समेत 18 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज, टूरिस्ट वीजा ले कर रहे थे धर्म का प्रचार-प्रसार

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। हिंदपीढ़ी थाना में टूरिस्ट वीजा लेकर आये 17 विदेशी नागरिक समेत 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बाजो रजक के बयान पर हुई है। जिसमें वीजा वायलेशन की धारा 188, 269, 270, 271 आईपीसी के अलावा एपिडेमिक डिजीज एक्ट, 13/14(बी)(सी) द फॉरेन एक्ट 1946 और 51 द नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस पूरे मामले में कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि 30 मार्च को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मदीना एवं बड़ी मस्जिद में विदेशी नागरिकों के ठहरने के संबंध में सूचना मिली। जिसके बाद जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का थाना प्रभारी को आदेश दिया गया था। इसके बाद थाना प्रभारी ने जांच का जिम्मा पुलिस अवर निरीक्षक बाजो रजत को सौंपा था। जिसमें यह बातें सामने आई है कि 4 महिला और 13 पुरुष समेत कुल 17 विदेशी नागरिक हिंदपीढ़ी में रुके हुए थे। चारों विदेशी महिला नाला रोड स्थित हाजी मेराज के घर में रुके थे, जबकि 13 विदेशी पुरुष मदीना एवं बड़ी मस्जिद में ठहरे हुए थे। वहीं, पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि सभी विदेशी नागरिक के पास टूरिस्ट वीजा है। वह लोग हिंदपीढ़ी में आकर मोहल्ला में घूम घूम कर लोगों को इकट्ठा करते हैं तथा धर्म का प्रचार-प्रसार करने में लगे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस में कार्रवाई की और पुलिस अवर निरीक्षक बाजो रजक के बयान पर सभी 17 विदेशी नागरिक और चारों विदेशी महिला को अपने घर में रखने वाले हाजी मेराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल सभी को खेलगांव स्थित क्वॉरेंटाइन होम में रखा गया है। उसी में से कोरोना पॉजिटिव पाई गई विदेशी महिला का रिम्स में इलाज भी चल रहा है।

    • इन-इन लोगों पर हुआ है केस

    रशिदा अनी मजीहा, नूर रशीदा बिनती तोमादी, शीती आएशा बिनती दाऊद, नूर हयाती विनती अहमद, नूर कमरूजावां बिन एबीडी रहमान, महाजीर बीन खामिस, मोहाद शफीक बिन मतीशा, मोहमद अजीम, जाहेद कबीर शिपहान हुसैन खान, महासीन अहमद, काजी दिलावर हुसैन, फारुख अल्बर्ट खान, मोहम्मद सैफुल इस्लाम, मूसा जालाब, नदीम खान, फरमिक सेसे, हाजी मेराज।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएलएनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पीपीई किट से हुए लैस
    Next Article राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 14, गुरुवार को फिर बोकारो के एक शख्स का पॉजिटिव मामले आए सामने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.