Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 5:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में दिया आवेदन, सशरीर पेशी से मांगी छूट
    झारखंड

    फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में दिया आवेदन, सशरीर पेशी से मांगी छूट

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल की ओर से बुधवार को रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में आवेदन दिया गया है। अमीषा पटेल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट का आवेदन दाखिल किया और सशरीर हाजिर होने में असमर्थता जाहिर की है। अमीषा पटेल ने अपनी याचिका में कहा है कि मोहाली में उनका एक बेहद जरूरी कार्यक्रम है, जिसके कारण वह सशरीर कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हो सकती।अमीषा पटेल की इस याचिका का विरोध अजय सिंह के अधिवक्ता स्मिता पाठक ने किया।

    चेक बाउंस मामले में बुधवार को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल को न्यायालय में हाजिर होना था। लेकिन वह कोर्ट के समक्ष उपास्थित नहीं हुई। पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उन्हें कंडीशनल बेल देते हुए 21 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। इससे पूर्व अमीषा पटेल ने 17 जून को कोर्ट में सरेंडर किया था। 10- 10 हजार के दो निजी मुचलके पर उन्हें बेल मिला था।

    यह मामला वर्ष 2017 का है। इसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई थी। फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला था। फिल्म देशी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था। इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे की मांग की थी।अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची के मेकॉन स्टेडियम में 4 हजार लोगों ने किया योगा
    Next Article योग भारत का दुनिया को एक अमूल्य उपहार है: राज्यपाल

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश के चलते रांची में ढह गया एक कोचिंग सेंटर

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    NHAI की लापरवाही से जलमग्न हुआ टाटा-रांची हाईवे, आवागमन पूरी तरह ठप

    June 19, 2025
    क्राइम

    केबल टीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    June 19, 2025
    Latest Posts

    तेज बारिश के चलते रांची में ढह गया एक कोचिंग सेंटर

    June 19, 2025

    NHAI की लापरवाही से जलमग्न हुआ टाटा-रांची हाईवे, आवागमन पूरी तरह ठप

    June 19, 2025

    केबल टीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    June 19, 2025

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन

    June 19, 2025

    ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.