Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Sep, 2025 ♦ 8:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»फास्टैग वार्षिक पास से घटेगा टोल खर्च, यात्रा करना होगा आसान…
    देश

    फास्टैग वार्षिक पास से घटेगा टोल खर्च, यात्रा करना होगा आसान…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 15 अगस्त से फास्टैग वार्षिक पास की सुविधा शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ महीने पहले इसकी घोषणा की थी। यह पास केवल नॉन-कमर्शियल और निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध है और इसका उद्देश्य टोल यात्रा की औसत लागत को कम करना है।

    इसे खरीदने या रिन्यू करने के लिए ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप में जरूरी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद यह पास मौजूदा फास्टैग पर ही सक्रिय हो जाएगा, नया फास्टैग लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

    इसकी कीमत 3,000 रुपये है और यह एक वर्ष या 200 ट्रिप तक, जो पहले पूरा हो, मान्य रहेगा। एक टोल पार करने को एक ट्रिप माना जाएगा, जबकि आने-जाने की यात्रा दो ट्रिप गिनी जाएगी। यदि कोई टोल बंद है तो राउंड ट्रिप को एक ट्रिप माना जाएगा। 200 ट्रिप पूरी होने के बाद पास को दोबारा रिन्यू करना होगा।

    यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लागू होगा। राज्य सरकार के अधीन आने वाले हाईवे, जैसे यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यह मान्य नहीं होगा।

    इस पास से टोल शुल्क की औसत लागत करीब 50 रुपये से घटकर 15 रुपये प्रति ट्रिप रह सकती है। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सालाना लगभग 2,500 से 3,000 किलोमीटर टोल रोड पर यात्रा करते हैं। इससे टोल प्लाजा पर भीड़ कम होगी, विवाद घटेंगे और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।

    Fastag Annual Pass Highway Travel india news NHAI Nitin gadkari Road Transport Ministry Toll Savings
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में 15 सितंबर से एलएचबी कोचों की शुरुआत…
    Next Article सीएम हेमंत ने निभाई दिशोम गुरु के दशकर्म की विधि, कराया सिर मुंडन

    Related Posts

    दिल्ली की खबरें

    BJP ज्वाइन करते ही अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले पवन सिंह

    September 30, 2025
    देश

    सोनम वांगचुक पर लगे आरोपों को लेकर पत्नी गीतांजलि का बयान, “झूठे आरोप, साजिश रची जा रही है”

    September 30, 2025
    देश

    करूर भगदड़ में बड़ा एक्शन, TVK पदाधिकारी और यूट्यूबर गिरफ्तार

    September 30, 2025
    Latest Posts

    गर्भवती पत्नी को मारकर कुएं में गिराया, बचाने की गुहार लगाई तो दोबारा पत्थर से मार ही डाला

    September 30, 2025

    अलका तिवारी होंगी झारखंड की नई राज्य निर्वाचन आयुक्त, CM हेमंत क्या बोल गये… देखें

    September 30, 2025

    CM ने अलका तिवारी को दी भावभीनी विदाई, अविनाश कुमार को सौंपा CS का पदभार

    September 30, 2025

    ED की बड़ी कार्रवाई, GST धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड की 15.41 करोड़ की संपत्ती अटैच

    September 30, 2025

    वरिष्ठ IAS अविनाश कुमार बने झारखंड के नये मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

    September 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.