Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 1:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»मशहूर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, फैंस को दी राहत की खबर – बोले “सब ठीक है”
    मनोरंजन

    मशहूर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, फैंस को दी राहत की खबर – बोले “सब ठीक है”

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 7, 2025Updated:October 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय देवरकोंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा की कार का तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विजय आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से हैदराबाद लौट रहे थे। इस टक्कर में किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बोलेरो गाड़ी अचानक मोड़ गई, जिससे विजय की लेक्सस कार उससे टकरा गई। गाड़ी को हल्का नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हादसे के वक्त विजय के साथ दो और लोग कार में मौजूद थे। घटना के बाद विजय की टीम ने बीमा प्रक्रिया के लिए स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि यह मामूली दुर्घटना थी और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

    हादसे के बाद विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को भरोसा दिलाया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने लिखा, “कार को टक्कर लगी है लेकिन हम सब ठीक हैं। सिर में थोड़ा दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से सब सही हो जाएगा।”

    विजय का यह पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस को काफी राहत मिली। एक्सीडेंट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कार को हुए नुकसान को देखा जा सकता है।

    यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब विजय और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में एक निजी समारोह में सगाई कर ली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं।

    विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘राउडी जनार्दन’ और ‘वीडी14’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। हाल ही में वह फिल्म ‘किंगडम’ में दिखे थे, जिसे गौतम तिन्ननुरी ने निर्देशित किया था।

    Actor Vijay Deverakonda narrowly escaped injury after his Lexus was involved in a collision with a Bolero near Undavalli in Jogulamba Gadwala. He was reportedly en route to Puttaparthi when the Bolero made a sudden turn, leading to the accident. Vijay was inside the car but… pic.twitter.com/LlStHt9oRX

    — SIIMA (@siima) October 6, 2025

     

    तेलंगाना एक्सीडेंट फिल्मी खबरें बॉलीवुड न्यूज रश्मिका मंदाना राउडी जनार्दन लेक्सस कार एक्सीडेंट विजय देवरकोंडा विजय देवरकोंडा अपडेट विजय देवरकोंडा इंस्टाग्राम विजय देवरकोंडा एक्सीडेंट विजय देवरकोंडा कार हादसा विजय देवरकोंडा किंगडम विजय देवरकोंडा नई फिल्म विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना विजय फैंस विजय रश्मिका सगाई वीडी14 साउथ एक्टर न्यूज साउथ फिल्म इंडस्ट्री सेलिब्रिटी न्यूज हैदराबाद न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, निवेशकों में सकारात्मक माहौल
    Next Article धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ

    Related Posts

    मनोरंजन

    बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी का नाम, शाहरुख को भी पीछे छोड़ा…

    October 6, 2025
    मनोरंजन

    अरबाज और शूरा बने माता-पिता, खान परिवार में गूंजी नन्ही किलकारी

    October 5, 2025
    मनोरंजन

    जुबिन गर्ग मौत मामला : बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी गिरफ्तार, आयोजक पर जहर देने का आरोप

    October 4, 2025
    Latest Posts

    सारंडा अभयारण्य पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राज्य सरकार दबाव में

    October 7, 2025

    बिहार चुनाव: आचार संहिता लागू होते ही हटाए जा रहे बैनर और पोस्टर

    October 7, 2025

    झारखंड में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाए सख्त नियम

    October 7, 2025

    डॉ. इरफान अंसारी का बीजेपी पर हमला, बोले- धर्म के आधार पर राजनीति बर्दास्त नहीं

    October 7, 2025

    CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर बोले, “पछतावा नहीं, भगवान ने मुझसे करवाया”

    October 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.