Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 10:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मशहूर रेडियो जॉकी और इन्फ्लुएंसर सिमरन ने फ्लैट मे फांसी लगाकर किया सुसाइड
    देश

    मशहूर रेडियो जॉकी और इन्फ्लुएंसर सिमरन ने फ्लैट मे फांसी लगाकर किया सुसाइड

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: गुरुग्राम से दुखद घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली आरजे और इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत की खबर ने लोगों को हैरान किया है। रेडियो जॉकी और इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह गुरुग्राम में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। उनकी लाश कमरे में लटकी मिली। इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली सिमरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अपने कंटेंट से लोगों का दिल जीत लेती थीं। अब हाल में ही उनकी मौत की खबर ने उनके परिवार के साथ ही उनके चाहने वालों को भी निराश किया है।  

    इस नाम से थी मशहूर

    ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से सिमरन सिंह मशहूर हुई थीं। लोकप्रिय फ्रीलांस रेडियो जॉकी गुरुग्राम में रहती थीं। ये हादसा बीते दिन यानी बुधवार का बताया जा रहा है। परिवार ने सिमरन के शव को रिकवर कर लिया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। सिमरन सिर्फ 25 साल की थी और छोटी सी उम्र में ही उनका दुनिया को अलविदा कह देना परिवार के लिए गहरा सदमा है। सिमरन सिंह मूल रूप से जम्मू की रहने वाली थीं। उनके चाहने वाले उन्हें जम्मू की धड़कन कहते थे। छोटी सी उम्र में ही सिमरन सोशल मीडिया की दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं।

    इस जगह रहती थीं सिमरन सिंह

    अगर आप सिमरन सिंह के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर डालें तो वो काफी हैप्पी पोस्ट किया करती थीं। आखिरी बार उन्होंने 13 दिसंबर को अपनी तस्वीरें और रील पोस्ट की थीं। इसमें वो गुलाबी गाउन में खिलखिलाकर हंसती हुई झूमती नजर आईं। इसे देखकर लग रहा है कि वो कहीं बीच वेकेशन मनाने गई थीं। उनके बैकग्राउंड में समंदर का किनारा नजर आ रहा है। वैसे इस मामले में पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर 47 के अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।

    पुलिस ने दी जानकारी

    गुरुग्राम के सेक्टर 47 में किराए के मकान में रहने वाली जम्मू-कश्मीर की आरजे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह ने बुधवार शाम को आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के बारे में पार्क अस्पताल से रात 10:30 बजे कॉल आया। पुलिस को सिमरन के फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही सिमरन के परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने कहा कि सिमरन कुछ समय से परेशान चल रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया और इसके लिए उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार, सदर थाना, गुरुग्राम ने ये जानकारी दी है।

     

    death death news jammu influencer Rjsimran simran death sucide
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी विधायक जयराम महतो पर चोरी का आरोप, चंद्रपुरा थाना में 7 नामजद समेत 40 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
    Next Article पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.