Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 6:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का निधन, CM ने जताया शोक 
    ट्रेंडिंग

    असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का निधन, CM ने जताया शोक 

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जुबीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : असम के प्रसिद्ध सिंगर, कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर जुबीन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। 52 वर्षीय जुबीन स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में गिर गए थे। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई इस घटना ने पूरे संगीत जगत को स्तब्ध कर दिया।

    हादसे की पूरी जानकारी

    रिपोर्ट्स के अनुसार जुबीन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने सिंगापुर गए थे, जहां वे आज (शुक्रवार) शाम प्रदर्शन करने वाले थे। डाइविंग के दौरान वे बेहोश होकर समुद्र में डूब गए। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें तुरंत समुद्र से निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे बच नहीं सके। अस्पताल पहुंचने पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    असम के CM ने जताया गहरा शोक

    असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर जुबीन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “आज असम ने अपने सबसे चहेते बेटे को खो दिया। जुबीन गर्ग असम के लिए क्या मायने रखते थे, इसे शब्दों में कहना बहुत मुश्किल है। वो बहुत जल्दी चले गए… ये जाने की उम्र नहीं थी। जुबीन की आवाज में एक अलग ही जादू था, जो लोगों को जोश से भर देती थी। उनका संगीत सीधे दिल और दिमाग से बात करता था। उनका जाना एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।”

    শব্দ আজি নিজেই নিজত আবদ্ধ

    Today Assam lost one of its favourite sons. I am in a loss of words to describe what Zubeen meant for Assam. He has gone too early, this was not an age to go.

    Zubeen’s voice had an unmatched ability to energise people and his music spoke directly to…

    — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 19, 2025

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आने वाली पीढ़ियां उन्हें असम की संस्कृति के एक मजबूत स्तंभ के तौर पर याद रखेंगी। उनका काम आगे भी कई नए कलाकारों को प्रेरणा देता रहेगा। संगीत से परे, लोगों से उनका जुड़ाव और मदद करने का जज्बा हमेशा याद रखा जाएगा। वो जादुई आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है… रेस्ट इन पीस जुबीन, तुम हमेशा असम के सबसे प्यारे रॉकस्टार रहोगे।”

    मंत्री अशोक सिंघल ने दी श्रद्धांजलि

    असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “हमारे प्यारे जुबीन गर्ग के अचानक निधन से दिल बेहद दुखी है। असम ने सिर्फ एक आवाज नहीं खोई, बल्कि अपनी धड़कन खो दी है। जुबीन दा सिर्फ एक सिंगर नहीं थे, वो असम और पूरे देश का गर्व थे। उनके गानों ने हमारी संस्कृति, हमारी भावनाओं और हमारी आत्मा को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया।”

    जुबीन गर्ग का जन्म 1972 में मेघालय के तुरा में हुआ था। वे असमिया संगीत के अलावा बॉलीवुड में ‘या अली’ जैसे हिट गाने के लिए मशहूर थे। एक्टिंग, कंपोजिंग और प्रोडक्शन में भी उनका योगदान सराहनीय रहा। उनके अचानक चले जाने से फैंस और संगीत प्रेमी सदमे में हैं।

    'या अली' जैसे हिट गाने के सिंगर जुबीन गर्ग का निधन Assam CM Himanta Biswa expresses deep grief over the death of famous singer Zubeen Garg famous Assamese singer Zubeen Garg Famous Assamese singer Zubeen Garg dies in a scuba diving accident in Singapore famous singer Zubeen Garg Famous singer Zubeen Garg passes away: passes away at the age of 52 passes away Singer Zubeen Garg who played hit songs like 'Ya Ali' Zubeen Garg असम के CM हिमंता बिस्वा ने मशहूर गायक जुबीन गर्ग के निधन पर जताया गहरा शोक असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग जुबीन गर्ग मशहूर गायक जुबीन गर्ग मशहूर गायक जुबीन गर्ग का निधन : 52 वर्ष की आयु में दुनिया से विदा सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध सिमल लकड़ी तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, माल लदा भुटभुटिया जब्त
    Next Article देवघर में नहीं होता रावण दहन, जानिए क्यों अलग है यहां की परंपरा

    Related Posts

    झारखंड

    रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी : CM हेमंत सोरेन

    September 19, 2025
    झारखंड

    रांची में ईस्ट टेक संगोष्ठी-2025 का भव्य आगाज, राज्यपाल गंगवार और सीएम हेमंत ने की शिरकत

    September 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CID के ASP दीपक कुमार बने JAP-5 के प्रभारी कमांडेंट, अधिसूचना जारी

    September 19, 2025
    Latest Posts

    बाढ़ से मुंगेर में शिक्षा ठप, 40 स्कूल बंद

    September 19, 2025

    मुरी, सिल्ली, खलारी और टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशनों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    September 19, 2025

    गढ़वा में शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह, जागरूकता रथ को दिखायी गयी हरी झंडी

    September 19, 2025

    कपाली में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद…

    September 19, 2025

    बोकारो के दो युवक चला रहे थे बच्चों की अ’श्लील सामग्री का नेटवर्क, CID ने दबोचा

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.