Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 11:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»“आयुष्मान योजना से नहीं होगा इलाज…” सुनते ही भड़के परिजन, फिर अस्पताल में जो हुआ… जानें
    जमशेदपुर

    “आयुष्मान योजना से नहीं होगा इलाज…” सुनते ही भड़के परिजन, फिर अस्पताल में जो हुआ… जानें

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: डिमना रोड स्थित साकेत हॉस्पिटल में सुबह उस वक्त हंगामा हो गया जब एक मरीज का डायलिसिस करने से अस्पताल ने मना कर दिया। इलाज से इनकार से नाराज़ परिजनों ने अस्पताल के मैनेजर और आयुष्मान मित्र की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना सुबह करीब 10:20 बजे हुई जिससे कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

    अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की शिकायत उलीडीह थाना में दर्ज करवाई है। अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि डायलिसिस के लिए आयुष्मान योजना की जो स्वीकृति पहले ली गई थी उसकी वैधता खत्म हो चुकी थी। जब कर्मचारियों ने यह बात समझाने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी से मिला और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    वहीं मरीज के परिजन बिनोद कुमार का आरोप है कि वह अपने भाई मनोज कुमार का डायलिसिस कराने अस्पताल पहुंचे थे। आयुष्मान योजना की स्वीकृति पहले से थी लेकिन अस्पताल ने उसे मानने से इनकार कर दिया और 2000 रुपये मांगने लगे। जब उन्होंने आयुष्मान की स्वीकृति का मैसेज दिखाया, तो कर्मचारियों ने बदसलूकी शुरू कर दी और मरीज को अस्पताल से बाहर ले जाने को कहा।

    परिजनों का कहना है कि उनके पास पूरे मामले का वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही गई है।

    Also read: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 60 नहीं उससे पहले ही होगा रिटायरमेंट…

    Also read: कुपोषण मुक्त बनेगा झारखंड, सरकार कर रही काम : स्वास्थ्य मंत्री

    Also read: परसुडीह में जेसीबी ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौ’त…

    jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा लदी वरना कार को किया जब्त, अधिकारियों के पदनाम वाली नेम प्लेट भी बरामद
    Next Article झारखंड में मास्क हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किए निर्देश…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : तीन नामांकन रद्द, 14 प्रत्याशी मैदान में

    October 23, 2025
    झारखंड

    रांची में शुरू हो रही चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, छह देशों के एथलीट दिखाएंगे दम

    October 23, 2025
    झारखंड

    अब झारखंड के सामान्य वर्ग के बच्चों को भी मिलेगी मोटी स्कॉलरशिप

    October 23, 2025
    Latest Posts

    SSC ने शुरू की नई व्यवस्था, उम्मीदवार खुद चुन सकेंगे परीक्षा का समय और केंद्र

    October 23, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन आज कर सकता है बड़ा ऐलान, तेजस्वी को CM उम्मीदवार बनाने की चर्चा

    October 23, 2025

    छठ पूजा को लेकर बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम

    October 23, 2025

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 85,000 अंक के पार

    October 23, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : तीन नामांकन रद्द, 14 प्रत्याशी मैदान में

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.