Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 5:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो एसपी चंदन झा का फर्जी फेसबुक आईडी बना परिचितों से मांगे पैसे, अपराधियों का लिंक दूसरे राज्यों से
    झारखंड

    बोकारो एसपी चंदन झा का फर्जी फेसबुक आईडी बना परिचितों से मांगे पैसे, अपराधियों का लिंक दूसरे राज्यों से

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    बोकारो। साइबर अपराधी हर किसी को अपना निशाना बना रहे है। आम जनता, मंत्री, विधायक हो या आईपीएस कोई भी अछुता नही। ऐसा ही एक बड़ा मामला बोकारो से है। जहां साइबर अपराधियों ने बोकारो एसपी चंदन कुमार झा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके परिचितों से पैसे हड़पने की कोशिश की। मामला सोमवार की है। मगर, घटना के कुछ दिनों बाद एसपी के एक दोस्त ने मामले की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई है। हालांकि, अभी तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस मामले में बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि साइबर अपराधियों की तलाश जारी है। मथुरा और दिल्ली का लिंक मिला है। बहुत जल्द इन अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक बोकारो पुलिस के हाथ सफलता नहीं लग पाई है। पुलिस की पकड़ में साइबर अपराधियों का नहीं आना, कहीं ना कहीं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। साइबर अपराधियों ने बोकारो एसपी चंदन कुमार झा के फेसबुक एकाउंट का का क्लोन बना कर मैसेंजर के जरिए दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से पैसे मांगने लगे. जिसकी जानकारी बोकारो एसपी के किसी दोस्त ने उन्हें दी. जिसके बाद साइबर अपराधियों की ओर से बनाए गए क्लोन एकाउंट को साइबर सेल ने तुरंत ब्लॉक कर दिया। अब पुलिस को साइबर अपराधियों की तलाश है। बोकारो एसपी ने अपील की है कि फेसबुक मैसेजे के जरिए कोई पैसे मांगे तो ऐसे मैसेज पर ध्यान न दें और इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके पूर्व में भी बोकारो के पूर्व डीसी मुकेश कुमार के एकाउंट को भी कुछ इसी तरह से साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया था।। उसके बाद उस आईडी को भी ब्लॉक कराया गया। ऐसे में यह कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि साइबर अपराधियों कें हौसले बुलंद हैं और उनको किसी का खौफ नहीं है। अगर खौफ होता तो इस तरह आईएएस अधिकारियों के अकाउंट का क्लोन बनाने की हिमाकत अपराधियों में नहीं होती।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में मृतकों का आंकड़ा 30 हजार के पार, कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख के करीब
    Next Article राजस्थान सियासी संकट : सचिन पायलट ने कहा-कांग्रेस पार्टी केवल गहलोत की नहीं है, भाजपा में नहीं जाऊंगा

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.