Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 6:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक कैरियर को बड़ा झटका दे रहे एग्जिट पोल
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक कैरियर को बड़ा झटका दे रहे एग्जिट पोल

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • महज 3 सीटों पर सिमट सकती है झाविमो।
    • टक्कर में आजसू भी पीछे, लेकिन झाविमो से आगे।

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान होने के साथ ही एग्जिट पोल ने राज्य का माहौल गर्म कर दिया है। चारों ओर एग्जिट पोल के चर्चे हैं और यह संभावना जताई जा रही है झारखंड में त्रिशंकु सरकार बन सकती है। इंडिया टुडे, सी वोटर आदि के सर्वे के अनुसार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलती नजर नहीं आ रही। लेकिन एग्जिट पोल का एक बड़ा झटका झाविमो को लगा है। किसी भी सर्वे में झाविमो को 4 सीट से अधिक नहीं मिलती नजर आ रही है। यदि एग्जिट पोल सही हुई तो बाबूलाल मरांडी के लिए यह विधानसभा चुनाव सबसे निराशाजनक साबित होगी।
    इंडिया टुडे और एक्सिस के सर्वे ने झाविमो को 2 से 4 सीट मिलने की बात कही है। वहीं सी वोटर की सर्वे में झाविमो का नाम तक नहीं है। अन्य सर्वे के आधार पर भी झाविमो तीन से चार सीट लाने में ही सक्षम दिख रही है। सुरेश महतो की पार्टी आजसू झाविमो से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 से 6 सीटों पर बढ़त बनाने की स्थिति में है।

    बाबूलाल के किंगमेकर बनने का सपना भी अधूरा –
    चुनाव के दौरान यह संभावना जताई जा रही थी कि यदि किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलती है तो बाबूलाल मरांडी और सुदेश महतो किंगमेकर की भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन एग्जिट पोल ने बाबूलाल के अरमानों पर पानी फेर दिया है। यदि एग्जिट पोल पर मुहर लगती है तो बाबूलाल मरांडी का राजनीतिक कैरियर ढलान पर चला जाएगा।

    पिछली बार 7 सीटें ले कर आई थी झाविमो –
    2014 के विधानसभा चुनाव में झाविमो ने 7 सीटें हासिल की थी। इनमें से 2 सीटें चंदनकियारी व डाल्टनगंज ऐसे थे जहां से जीतने के बाद विधायक प्रत्याशी भाजपा में चले गए थे। इस बार भी चंदनक्यारी से अमर बावरी भाजपा की ओर से और डाल्टनगंज से आलोक चौरसिया भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी सीटों पर भी झाविमो के हाथ खाली नजर आ रहे हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में खुद बाबूलाल मरांडी को कोडरमा सीट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

    #Online news jharkhand Latest hidni news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची की निर्भया को मिला इंसाफ, आरोपी राहुल को सुनायी गयी फांसी की सजा
    Next Article पलामू: हथियार के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025
    झारखंड

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    सोनारी में महिला से सोने की चेन की छिनतई, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश जारी…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025

    शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर… जानें

    August 5, 2025

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की अफवाहें तेज, इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें डिलीट

    August 5, 2025

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.