Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : बाहर से आये मजदूरों को दैनिक रोजगार करें सुनिश्चित: उपायुक्त
    झारखंड

    पलामू : बाहर से आये मजदूरों को दैनिक रोजगार करें सुनिश्चित: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पलामू। कोरोना वायरस के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से पलामू जिले में आए श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने को लेकर पलामू जिला प्रशासन तत्पर है। बाहर से आने वाले श्रमिक/मजदूरों के समक्ष आमदनी को लेकर  कोई समस्याएं उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर सरकारी निदेश के आलोक में  उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर पलामू जिला प्रशासन ने रोडमैप तैयार करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पूरी संजीदगी के साथ कार्य में जुटा है।  पलामू में पानी रोको पौधा रोपो अभियान को तेज कर दिया गया है। उपायुक्त ने देश के विभिन्न हिस्सों से पलामू जिले में आए श्रमिकों को दैनिक रूप से कार्य आवंटित करने का निर्देश दिया है।  प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन 250- 300 जॉब कार्डधारी मजदूरों को कार्य आवंटित किया जाना है तथा प्रति ग्राम कम से कम 5 योजनाओं को एक्टिव वर्क साइट के रूप में रखना है।

    पानी रोको पौधा रोपो अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कराने हेतु प्रखंडों के लिए पदाधिकारियों को नामित किया गया है।
    इसके तहत उप विकास आयुक्त को चैनपुर एवं रामगढ़ प्रखंड आवंटित किया गया है। वहीं सहायक समाहर्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी को पाटन एवं तरहसी, अपर समाहर्ता को मनातू एवं पांकी, डीआरडीए निदेशक को सदर मेदनीनगर एवं पंडवा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी को लेस्लीगंज एवं सतबरवा, छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी को छतरपुर एवं नौडीहा बाजार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी को हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज प्रखंड आवंटित किया गया है। इसके अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को विश्रामपुर, पांडू एवं उंटारी रोड, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को नावा बाजार, छतरपुर अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी कामेश्वर बेदिया को हरिहरगंज एवं पिपरा प्रखंड आवंटित किया गया है। सभी नामित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने आवंटित प्रखंड में भ्रमण कर कार्य का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं सभी अपने आवंटित प्रखंड का भ्रमण कर प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

    नामित पदाधिकारियों को इन कार्यों का कराना है अनुपालन
    प्रतिदिन प्रति पंचायत 250-300 मजदूरों को कार्य का आवंटन।
    पंचायत के प्रत्येक गांव में 5 योजना एक्टिव वर्क साइट के रूप में उपलब्ध रहे।
    बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा पैच/ कार्य स्थल का चयन/.स्वीकृति/ गड्ढे की खुदाई एवं मजदूरों को कार्य आवंटन सुनिश्चित कराना।
    नीलाम्बर- पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत प्रत्येक गांव में टीसीबी/ मेढ़बंदी नाला की सफाई आदि योजनाओं की स्वीकृति एवं योजनाओं पर मजदूरों को कार्य आवंटन।
    वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत क्षेत्र में खेल मैदान का चयन/ स्वीकृति एवं मजदूरों को कार्य आवंटन।
    आए हुए प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड का वितरण एवं कार्य का आमंत्रण।
    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को कार्य के आधार पर 95 मानव दिवस का सृजन।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : दूसरे राज्यों से लौटे 142 लोगों की हुई मेडिकल स्क्रीनिंग
    Next Article अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक करने वाली पहली भारतीय मूल की महिला बनेंगी अनमोल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.