Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Nov, 2025 ♦ 12:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, RCB के ये खिलाड़ी बने कप्तान
    खेल

    इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, RCB के ये खिलाड़ी बने कप्तान

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंग्लैंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंग्लैंड ने 17 सितंबर से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 21 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। नियमित कप्तान हैरी ब्रूक को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है।

    136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    जैकब बेथेल ने कप्तान बनते ही इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो 1889 में मोंटी बोडेन के नाम था। बोडेन ने 23 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में कप्तानी की थी।

    कई खिलाड़ियों को मिला आराम

    हैरी ब्रूक के अलावा जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट और जेमी स्मिथ को आयरलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है। इस सीरीज में मार्कस ट्रेस्कोथिक मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे, क्योंकि ब्रेंडन मैकुलम उपलब्ध नहीं होंगे।

    चयनकर्ता ने की बेथेल की तारीफ

    इंग्लैंड के चीफ सिलेक्टर ल्यूक राइट ने बेथेल की तारीफ करते हुए कहा, “जैकब बेथेल ने अपने नेतृत्व कौशल से सभी को प्रभावित किया है। आयरलैंड के खिलाफ यह सीरीज उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का शानदार मौका देगी।”

    RCB के लिए खेलते हैं बेथेल

    जैकब बेथेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हैं। IPL 2025 की नीलामी में RCB ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, उन्हें अब तक केवल दो मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 171 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम घोषित

    इंग्लैंड ने आयरलैंड दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भी अपनी टीमों का ऐलान किया है।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम :

    हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम :

    हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।

    आयरलैंड के खिलाफ टी20 टीम :

    जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, लियाम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड।

    England announced the team for the T20 series against Ireland RCB के ये खिलाड़ी बने कप्तान this RCB player became the captain इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleFASTag Annual Pass हुआ जबरदस्त हिट, पहले दिन शाम तक जुड़े 1.4 लाख से ज्यादा यूजर्स
    Next Article खुले नाले में गिरने से 5 साल के मासूम की मौ’त

    Related Posts

    खेल

    IPL 2026 : टीमों की रिटेन और ट्रेड की तैयारी शुरू

    November 15, 2025
    खेल

    भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का आगाज आज, ईडन गार्डन में भिड़ेंगी दोनों टीमें

    November 14, 2025
    खेल

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी

    November 13, 2025
    Latest Posts

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025

    समाज में समानता और पारदर्शिता बनाए रखना भी न्यायपालिका की जिम्मेदारी : जस्टिस सूर्यकांत

    November 15, 2025

    पाकुड़ में डीसी ने 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.