Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका: नवविवाहित महिला के खुदकुशी के मामले में इंजीनियर पति गिरफ्तार
    झारखंड

    दुमका: नवविवाहित महिला के खुदकुशी के मामले में इंजीनियर पति गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: कमलाबाग कॉलोनी में महिला शिवानी रानी के खुदकुशी के मामले में मृतका के भाई बंटी कुमार ने अपने बहन के पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. मृतिका के भाई बंटी ने बहनोई विशाल पर बोलेरो के लिए शिवानी को परेशान करने और हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. भाई की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल बहन की मौत की सूचना मिलने के बाद अरूणाचल प्रदेश के टैंगा में तैनात सेना के जवान बंटी कुमार गुरूवार को दुमका पहुंचे और नगर थाना प्रभारी उमेश राम से मुलाकात की.

    उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी के एक माह बाद ही बहन को बोलेरो के लिए विशाल ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. जबकि शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किया गया था. बंटी ने बताया कि विशाल मेरी बहन को परेशान करता था और उसी ने उसकी हत्या की है. बंटी के अनुसार विशाल ने बचने के लिए शिवानी के शव को फंदे से लटकाकर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की है.

    दरअसल उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी निजी कम्पनी में कार्यरत इंजीनियर विशाल कुमार की पत्नी शिवानी का घर से फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया था. जिसके बाद विशाल ने सभी को खुदकुशी की बात बताई थी. विशाल के मुताबिक उसकी पत्नी शिवानी उसके शराब पीने की आदत से बहुत परेशान थी. घटना वाले दिन भी वो शराब पीकर घर आया था जिसके बाद दोनों में काफी बहस हुई. झगड़ा के बाद विशाल जब घर से बाहर निकला तब शिवानी ने खुदकुशी कर ली. लेकिन अब शिवानी के भाई के आरोप के बाद विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : नशे में धुत युवक ने किया पड़ोसी की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article चतरा: TSPC के सब जोनल कमांडर रवि उर्फ रोहित उर्फ नहू भुइयां गिरफ्तार, 33 केन बम के साथ कारतूस और कारबाइन बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.