Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले में एक सरकारी कर्मचारी का दफ्तर में खुलेआम सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। CM हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चाईबासा के DC चंदन कुमार को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।
CM के निर्देश के बाद DC ने संबंधित कर्मचारी जगमोहन सोरेन, जो कि जन सेवक के पद पर कार्यरत हैं, को सस्पेंड कर दिया है। उपायुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2016 की कंडिका 9(क) के तहत की गई है।
सरकारी दफ्तर में इस तरह का व्यवहार अशोभनीय माना गया है और इससे सरकारी कार्य प्रणाली की गरिमा को ठेस पहुंचती है। DC ने आगे बताया कि उप विकास आयुक्त को इस मामले में विधिवत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
.@DC_Chaibasa विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई करते हुए सूचना दें। यह स्थिति बिल्कुल बर्दास्त के क़ाबिल नहीं है https://t.co/hW7gxcqHZ6
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 5, 2025
Also Read : बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है : राहुल गांधी
Also Read : लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे गैंग का मिला पर्चा
Also Read : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में चूक, नो-फ्लाई ज़ोन में घुसा छोटा विमान, फिर…
Also Read : PM नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
Also Read : हाईटेंशन तार से अचानक सट गई ताजिया चौकी, फिर…
Also Read : गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका गहराई