Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Oct, 2025 ♦ 12:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नामकुम अंचल कार्यालय में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर…
    झारखंड

    नामकुम अंचल कार्यालय में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: रांची के डीसी और जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को नामकुम अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार और अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह मौजूद थे।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की और सभी को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंचल और प्रखंड कार्यालय में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके समाधान के लिए त्वरित तथा प्रभावी कदम उठाए जाएं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति है। यदि कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है और जांच में इसकी पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में उपस्थित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुछ शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशीलता लाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाए।

    Also read:जमशेदपुर पुलिस का क्राइम कंट्रोल अभियान, 55 वारंटी सलाखों के पीछे

    Accountability Anti-Corruption Deputy Commissioner District Administration good governance Jharkhand news Manjunath Bhajantri Namkum public service ranchi Surprise Inspection transparency
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलौटेगी सीएम हेमंत सोरेन की BMW X7 कार, दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश…
    Next Article रांची के सभी अंचलों में लगा जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर निपटारा…

    Related Posts

    Uncategorized

    रांची के सभी अंचलों में लगा जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर निपटारा…

    October 7, 2025
    झारखंड

    लौटेगी सीएम हेमंत सोरेन की BMW X7 कार, दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश…

    October 7, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस का क्राइम कंट्रोल अभियान, 55 वारंटी सलाखों के पीछे

    October 7, 2025
    Latest Posts

    रांची के सभी अंचलों में लगा जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर निपटारा…

    October 7, 2025

    नामकुम अंचल कार्यालय में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर…

    October 7, 2025

    लौटेगी सीएम हेमंत सोरेन की BMW X7 कार, दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश…

    October 7, 2025

    निरहुआ और आम्रपाली दुबे के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज… जानिए वजह

    October 7, 2025

    जमशेदपुर पुलिस का क्राइम कंट्रोल अभियान, 55 वारंटी सलाखों के पीछे

    October 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.