Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एक करोड़ की हथिनी चोरी, चिप के सहारे तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग
    झारखंड

    एक करोड़ की हथिनी चोरी, चिप के सहारे तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हथिनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले से एक हथिनी चोरी हो गई है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि इस हथिनी में एक चिप लगा हुआ है, जिससे पुलिस और वन विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में मेदिनीनगर सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    यह मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विंध्याचल निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला से जुड़ा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें संगम लाल नाम के व्यक्ति से जयमति नाम की हथिनी जिम्मेनामा (अस्थायी मालिकाना हक) पर मिली थी। चूंकि उनके गांव में हथिनी के खाने-पीने की व्यवस्था ठीक नहीं थी, इसलिए वह उसे लेकर झारखंड आ गए।

    11 अगस्त को हथिनी पलामू पहुंची थी।

    नरेंद्र ने हथिनी की देखभाल की जिम्मेदारी मिर्जापुर के मुन्ना पांडेय और चुनार के मन्ना पाठक को दी थी। ये दोनों झारखंड के पलामू जिले के जोरकट इलाके में पहुंचे। 11 अगस्त को हथिनी और महावत वहीं थे, लेकिन 13 अगस्त को जब नरेंद्र वापस लौटे, तो हथिनी और दोनों महावत गायब थे।

    इसके बाद उन्होंने झारखंड के कई इलाकों में तलाश की, लेकिन न तो हथिनी मिली और न ही महावतों का कुछ पता चला। आख़िरकार 12 सितंबर को नरेंद्र ने पलामू पुलिस को लिखित शिकायत दी।

    थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हथिनी में लगे चिप की जानकारी वन विभाग को दी गई है और उसी के आधार पर हथिनी की लोकेशन ट्रैक की जा रही है। फिलहाल पुलिस हथिनी और लापता महावतों की तलाश में जुटी हुई है।

    Also Read : प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- मणिपुर दो साल बाद याद आया? 

    एक करोड़ की हथिनी एफआईआर दर्ज जयमति हथिनी जोरकट पलामू झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड समाचार नरेंद्र कुमार शुक्ला पलामू हथिनी चोरी पशु चोरी पुलिस जांच महावत गायब मिर्जापुर मिर्जापुर समाचार मेदिनीनगर सदर थाना यूपी झारखंड कनेक्शन वन विभाग हथिनी की तलाश हथिनी चोरी मामला हथिनी में चिप हाथी चोरी केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- मणिपुर दो साल बाद याद आया?
    Next Article हॉस्टल में सो रहे साथियों के आखों में डाल दिया फेवीक्विक, 8 बच्चे अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025
    झारखंड

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025
    कोडरमा

    मूसलाधार बारिश में तेज रफ्तार का कहर, चली गई एक बुजुर्ग की जान

    October 29, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025

    सोना-चांदी की कीमतों में आज उछाल, MCX पर सोना 119,890 और चांदी 145,271 रुपये

    October 29, 2025

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025

    बेगूसराय में NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन बड़े अधिकारी घायल

    October 29, 2025

    जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के रात में काम करने पर प्रतिबंध हटाने का रखा प्रस्ताव

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.