Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 5:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»छठ पूजा के बाद बिहार में बज सकता है चुनावी बिगुल, 30 सितंबर तक जारी होगी नई वोटर लिस्ट…
    बिहार

    छठ पूजा के बाद बिहार में बज सकता है चुनावी बिगुल, 30 सितंबर तक जारी होगी नई वोटर लिस्ट…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं और जनता को अब सिर्फ तारीखों के ऐलान का इंतजार है। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चुनाव छठ पूजा के बाद कराए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि छठ पर्व (26 और 27 अक्टूबर) पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है। यही वजह है कि आयोग इस अवधि को चुनाव के लिए उपयुक्त मान रहा है।

    नई वोटर लिस्ट 30 सितंबर तक जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। अगर अक्टूबर के पहले हफ्ते में तारीखें घोषित होती हैं तो नियमानुसार 30 दिन बाद मतदान कराया जा सकता है। ऐसे में पहले चरण का चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना है।

    पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। राज्य में 22 नवंबर तक नई विधानसभा का गठन होना है, इसलिए अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होना तय है। इस बार मुकाबला एनडीए (भाजपा-जेडीयू गठबंधन), इंडिया गठबंधन (कांग्रेस-आरजेडी) और प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले तीसरे मोर्चे के बीच होने की उम्मीद है। प्रशांत किशोर पिछले दो सालों से जनता के बीच सक्रिय हैं और इस बार सीधे मैदान में उतर सकते हैं।

    साल 2020 में बिहार की 243 सीटों पर चुनाव तीन चरणों में हुआ था। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोटिंग हुई थी। नतीजे 10 नवंबर को आए थे। उस चुनाव में भाजपा ने 74, जेडीयू ने 43, कांग्रेस ने 19 और वाम दलों ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    इस बार का चुनाव किसकी सरकार बनाएगा, यह जनता के फैसले पर निर्भर करेगा।

    Bihar Assembly Election 2025 bihar elections Bihar Politics Chhath Puja Election Commission of India India Alliance NDA patna news Prashant Kishor Voter List
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर में बारिश और बाढ़ से हाहाकार : यमुना उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
    Next Article रिनपास के 100 साल पूरे : रांची में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह शुरू, CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का निर्देश

    October 19, 2025
    बिहार

    मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौ’त, तीसरा…

    October 19, 2025
    Latest Posts

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.