Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 6:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर: ईएमआई माफ कराने के नाम पर ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 27 सिमकार्ड और 13 एटीएम कार्ड बरामद
    झारखंड

    देवघर: ईएमआई माफ कराने के नाम पर ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 27 सिमकार्ड और 13 एटीएम कार्ड बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: साइबर थाना की पुलिस ने ईएमआई माफ कराने के नाम पर ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। मामले में साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के भिखोडीह, सारवां थाना क्षेत्र के जलहारा, मोहनपुर थाना क्षेत्र के चुल्हिया गांव और कुंडा थाना क्षेत्र के देवसंघ से एक नाबालिग सहित आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 11 मोबाइल, 27 सिम कार्ड और 13 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।

    गिरफ्तार अपराधियों में 19 वर्षीय अमित कुमार, 20 वर्षीय सिद्धू कुमार, 28 वर्षीय दीनदयाल मंडल, 27 वर्षीय भूदेव मंडल, 19 वर्षीय श्रवण कुमार, 20 वर्षीय रितलाल कुमार, 31 वर्षीय दशरथ मंडल और एक नाबालिग युवक शामिल है। डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी रितलाल कुमार साइबर थाना में दर्ज एक मामले में वांटेड है। इन अपराधियों द्वारा हीरो फिनांस कॉर्पोरेशन का ईएमआई भुगतान माफ करवाने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी की जाती थी।

    इसके अलावे इनके द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : अंतरराज्जीय कार चोर गैंग का खुलासा, गिरोह के दो सदस्य चोरी की दो कार के साथ गिरफ्तार
    Next Article रांची विश्वविद्यलाय में ऑफलाइन होंगी यूजी, पीजी की परीक्षाएं,15 से 21 दिन पहले इसकी जानकारी दे दी जाएगी

    Related Posts

    झारखंड

    CMPDI की आठ गाड़ियां फूंकने में शामिल चार माओवादी गिरफ्तार, 21 मोबाइल जब्त

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झाप्रसे के दो अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

    May 9, 2025
    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

    May 9, 2025
    Latest Posts

    CMPDI की आठ गाड़ियां फूंकने में शामिल चार माओवादी गिरफ्तार, 21 मोबाइल जब्त

    May 9, 2025

    आतंकवाद के खात्मे और भारतीय सेना की सफलता के लिए केदारनाथ में रूद्राभिषेक

    May 9, 2025

    SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2600 पदों पर भर्ती…

    May 9, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

    May 9, 2025

    झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.