Rohtas : रोहतास जिले में पुलिस की लगातार दबिश और सख्ती का असर दिखाई दे रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े 25 वारंटी अभियुक्तों ने अलग-अलग न्यायालयों में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस संबंध में रोहतास पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की है।
कई थाना क्षेत्रों से अभियुक्तों ने किया सरेंडर
कच्छवा थाना क्षेत्र से पॉक्सो मामले के अभियुक्त रितेश तिवारी ने बिक्रमगंज न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। तिलौथु थाना क्षेत्र से दयाशंकर पाठक, अंजनी देवी और अवध पाठक ने सासाराम न्यायालय में सरेंडर किया। दरिहट थाना क्षेत्र के छह अभियुक्तों गीता देवी, शरदा देवी, रामधनी राम, मिन्टू कुमार, प्रकाश कुमार और हीरालाल पासवान ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
तिलौथु और अन्य थानों के अभियुक्त भी आए सामने
तिलौथु थाना के दो अभियुक्त रामजी कुमार और शंकर कुमार, दिनारा थाना के कांड संख्या-323/25 की अभियुक्त नीलम देवी और बड्डी थाना क्षेत्र के 12 अभियुक्तों ने भी न्यायालय में सरेंडर किया।
SP कार्यालय का बयान
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि यह सफलता रोहतास पुलिस की लगातार दबिश और अभियान का परिणाम है। अब इन सभी मामलों की सुनवाई संबंधित न्यायालयों में होगी।
Also Read : SBI के ATM में सेंधमारी, गैस कटर से काटकर ले उड़े रुपये