Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jul, 2025 ♦ 9:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, करीबी के घर से 25 करोड़ मिलने की सूचना
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, करीबी के घर से 25 करोड़ मिलने की सूचना

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2022Updated:May 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अवैध खनन मामले में झारखंड की वरिष्ठ आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल व उनसे जुड़े व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह ठिकाने झारखंड के रांची, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर व दिल्ली एनसीआर में हैं।

    सूत्रों से पता चला है की पूजा सिंघल के करीबी के घर से 25 करोड़ रुपये मिले है। बरामद नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। यह पैसा इनके चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) के घर से मिली है।

    मालूम हो कि रांची में कांके रोड के चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजिडेंसी के ब्लाक नंबर नौ, लालपुर के हरिओम टावर स्थित नई बिल्डिंग, बरियातू के पल्स अस्पताल में छापेमारी की जानकारी मिली है। आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की सूचना है। जानकारी के अनुसार कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की सूचना मिल रही है। बता दें कि अमित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी बताया जाता है। इस पूरे प्रकरण पर प्रवर्तन निदेशालय की अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल के मुजफ्फरपुर स्थित मिठनपुरा ठिकाने भी पर ईडी की छापेमारी चल रही है। यह मकान पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा का है। वे भी बिहार सरकार में पदाधिकारी थे। उनके पुत्र अभिषेक झा से पूजा सिंघल ने दूसरी शादी की है।

    आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक के आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है। बता दें कि आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार से तलाक के बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक से शादी की थी। अभिषेक के रांची में रातू रोड स्थित एक ठिकाने पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे है। ईडी ने छापेमारी में उनके घर से दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके बाद अधिकारी दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचने लगे।

    गोड्डा के सांसद डा. निशिकांत दुबे ने भी शुक्रवार की सुबह-सुबह ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया है कि पूजा सिंघल ने मुख्यमंत्री, उनके भाई, गुर्गों आदि को कौड़ी के भाव में खान आवंटित किया। आखिर, उनके यहां ईडी का छापा पड़ ही गया जो देश में 20 ठिकानों पर चल रहा है। यह छापेमारी रांची, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई में चल रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौत
    Next Article धनबाद : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला उत्खनन करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी डेको समेत 5 व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट

    July 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मा’रपीट व फा’यरिंग मामला : केस नहीं उठाने पर संजय यादव को दे रहा था जान मा’रने की ध’मकी

    July 20, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम, 14 आईईडी और देशी हैंड ग्रेनेड बरामद, किए गए नष्ट

    July 20, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट

    July 21, 2025

    मा’रपीट व फा’यरिंग मामला : केस नहीं उठाने पर संजय यादव को दे रहा था जान मा’रने की ध’मकी

    July 20, 2025

    चाईबासा में नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम, 14 आईईडी और देशी हैंड ग्रेनेड बरामद, किए गए नष्ट

    July 20, 2025

    IPS अमरजीत बलिहार के ह’त्यारे को सजा देने को लेकर दो जजों में मतभेद, एक ने फां’सी की सजा रखा बरकरार, तो दूसरे ने कर दिया बरी

    July 20, 2025

    जमशेदपुर में अब महंगी हो जायेगी जमीन, बढ़ने वाला है सरकारी रेट

    July 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.