Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 7:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, रहें स्वस्थ और तंदुरुस्त!
    Facts

    सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, रहें स्वस्थ और तंदुरुस्त!

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 30, 2025Updated:July 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुबह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सुबह की शुरुआत अगर सही खान-पान के साथ हो तो दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि खाली पेट दूध वाली चाय पीने से पेट और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसके बजाय, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है, हार्मोन्स संतुलित रहते हैं और शरीर को पोषण मिलता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए :

    कच्चा लहसुन और शहद : सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पेट स्वस्थ रहता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है, सूजन कम करता है और हाई बीपी व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इसके एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं।

    भीगी काली किशमिश : रातभर भिगोई हुई काली किशमिश सुबह खाने से आयरन की कमी पूरी होती है। यह थकान, कमजोरी और आंखों के काले घेरों को कम करने में मददगार है। साथ ही यह पेट को साफ रखता है।

    सुबह

    जीरा और दालचीनी का पानी : गुनगुने पानी में जीरा और दालचीनी मिलाकर पीने से इंसुलिन का स्तर संतुलित रहता है। यह पीसीओएस, डायबिटीज और मोटापे को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही हार्मोनल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

    भीगे अखरोट या बादाम : 2 भीगे अखरोट या 2-3 बादाम सुबह खाने से दिमाग स्वस्थ रहता है। यह सूजन कम करता है और त्वचा व आंतों के लिए फायदेमंद है।

    सुबह

    हींग और करी पत्ते के साथ छाछ : जिन्हें एसिडिटी की समस्या है, वे सुबह 1 कप ताजा छाछ में हींग और करी पत्ता मिलाकर पी सकते हैं। यह आंतों को स्वस्थ रखता है और सूजन को कम करता है।

    सब्जा सीड्स और नारियल पानी : सुबह खाली पेट सब्जा सीड्स के साथ नारियल पानी पीने से शरीर में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति होती है। यह थकान और कमजोरी को दूर करता है और सूजन को कम करने में मददगार है।

    सुबह

    भीगी अंजीर या मुनक्का : 2-3 भीगी अंजीर या मुनक्का खाने से आंतें स्वस्थ रहती हैं। यह आयरन की कमी को पूरा करता है, पेट साफ रखता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

    सुबह

    भीगा गोंद कतीरा : आधा या 1 चम्मच भीगा गोंद कतीरा सुबह खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है। यह गर्मी से होने वाले मुहांसों को कम करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।

    विशेषज्ञों की सलाह :

    सुबह के खान-पान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसलिए चाय जैसे पेय पदार्थों की जगह इन पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे न केवल पाचन तंत्र मजबूत होगा, बल्कि पूरे दिन ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी।

    Also Read : सभी बसों में अब आगे की चार सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित

    cumin and cinnamon water Eat raw garlic and honey on an empty stomach in the morning eat soaked black raisins on an empty stomach in the morning Health News soaked walnuts or almonds जीरा और दालचीनी का पानी भीगे अखरोट या बादाम सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद का करें सेवन सुबह खाली पेट भीगी काली किशमिश का करें सेवन हेल्थ न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसभी बसों में अब आगे की चार सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित
    Next Article कडरू को-ऑपरेटिव सोसाइटी में जमीन घोटाला, CID ने शुरू की जांच

    Related Posts

    Facts

    सर्दियों में सरसों तेल के गजब फायदे, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

    October 29, 2025
    fact

    सर्दी में घर को रखें गर्म और खूबसूरत, ये 5 पौधे लगाएं

    October 29, 2025
    Facts

    सर्दियों में सेहत का साथी: आंवला-हल्दी ड्रिंक से बढ़ाएं इम्यूनिटी और एनर्जी

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.